फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four lives swallowed by fast speeds

तेज रफ्तार ने निगल लीं चार जिंदगियां

Sat, 03 Jun 2017 01:07 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 03 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Four lives swallowed by fast speeds
Four lives swallowed by fast speeds - फोटो : self
तेज रफ्तार ने चार जिंदगी निगल लीं। मीरगंज क्षेत्र में तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। बाइक पेड़ से टकराई। जिससे दो युवकों की जान चली गई और तीसरा घायल हो गया। इसके अलावा बदायूं रोड पर सुभाषनगर के करेली के पास टेंपो पलटने से पंजाब जा रहे एक युवक की मौत हो गई। तीसरी दुर्घटना नैनीताल रोड स्थित बेग अस्पताल के सामने हुई। यहां युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतकों के शव उनके परिवारवालों को सौंप दिए। 
विज्ञापन


मीरगंज में ट्रिपल राइडिंग में गई दो युवकों की जान
मीरगंज। बार-बार हिदायत के बाद भी नवयुवक हाई स्पीड से बाइक पर ट्रिपिल राइडिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार रात भी बाइक पर ट्रिपल राइडिंग गुलड़िया गांव के दो दोस्तों के लिए जानलेवा साबित हुई। दरअसल, गुलड़िया गांव का 28 वर्षीय अकरम खां पुत्र नन्हें खां गांव के ही दोस्त नावेद अली पुत्र अकबर अली और एक अन्य के साथ होंडा अपाचे बाइक से नजदीकी दिवना गांव से रामनवमी मेला देखकर लौट रहे थे। चार दिवसीय मेला कल ही गांव के मेला ग्राउंड में शुरू हुआ था। बताया जाता है कि बाइक अकरम चला रहा था। तेजी से दौड़ रही बाइक दिवना-हुरहुरी रोड के गुलड़िया मोड़ पर सामने से आए वाहन को बचाने के चक्कर में गड्ढे में फंसकर रोड किनारे खड़े पापुलर के पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ के तने में घुसकर बाइक की टंकी तक फट गई। भीषण हादसे में अकरम और नावेद के रोड पर गिरकर सिर फट गए और दोनों की कुछ ही देर में तड़पकर ज्यादा खून बह जाने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मीरगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलवीर सिंह, एसएसआई कमल सिंह यादव और हलका इंचार्ज दरोगा कई हमराह सिपाहियों संग मौके पर पहुंचे और रात में ही पंचनामा भरवाकर लाशें पोस्टमार्टम  को भिजवा दीं। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम होकर दोनों लाशें घरों में पहुंचीं तो पूरा गांव गहरे रंजोगम, मातम और कोहराम में डूब गया। सात भाइयों में  तीसरे नंबर का नावेद अविवाहिता था। जबकि दो भाइयों में बड़ा अकरम शादीशुदा था। बीवी को कुछ दिन पहले छोड़ चुका था। दो साल की बेटी भी है। अकरम और नावेद दोनों ही तेज रफ्तार में बाइक चलाने के आदी थे। कई बार गांव के बड़े बुजुर्ग आबादी में भी तेज रफ्तार से बाइक चलाने पर टोक भी चुके थे। लेकिन दोनों ही अनसुनी कर देते थे। बुजुर्गों की नसीहतों को नजरअंदाज करने का भयावह नतीजा भीषण हादसे की शक्ल में सामने आया है। शाम के वक्त गांव के कब्रिस्तान में दोनों को दफना दिया गया।
विज्ञापन


बदायूं रोड पर टेंपो पलटने से युवक की मौत
बरेली। भमोरा क्षेत्र के गांव गुहर्रा निवासी 20 वर्षीय अमित कुमार पंजाब में काम करता था। वह बृहस्पतिवार रात रामगंगा की तरफ से टेंपो में सवार होकर बदायूं रोड होते हुए बरेली जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने आ रहा था। करेली के पास अनियंत्रित टेंपो सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार अमित की मौत हो गई। पुलिस अमित को जिला अस्पताल लेकर आई, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल रोड पर बाइक की टक्कर से गई जान
बरेली। प्रेमनगर इलाके के मोहल्ला चाहवाई निवासी 55 वर्षीय अनिल सक्सेना को शुक्रवार सुबह के समय नैनीताल रोड स्थित बेग अस्पताल के सामने बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे अनिल सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed