फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fir

सड़क पर डेयरी चलाने वालों पर होगी एफआईआर

Mon, 22 Dec 2014 10:05 PM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 22 Dec 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
fir
सड़क पर डेयरी चलाने वालों के खिलाफ अब सिर्फ चालान नहीं काटे जाएंगे बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। चार सौ से भी ज्यादा चालान काटे जाने के बावजूद सड़कों से डेयरियां न हटने पर नगर निगम ने यह फैसला लिया है। फिलहाल ऐसी 109 डेयरी चिह्नित की गई हैं। दावा किया जा रहा है कि इनके खिलाफ चरणबद्ध ढंग से एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

शहर में पंजीकृत और अपंजीकृत दोनों तरह की डेयरियां चल रही हैं। नगर निगम में पंजीकृत डेयरियों की संख्या 403 हैं, जबकि अपंजीकृत डेयरियां 11-12 सौ से ज्यादा हैं। पंजीकृत डेयरियों के ही आंकड़ों पर ही गौर करें तो 20 हजार से ज्यादा भैंस और गायों ने शहर की सूरत बिगाड़ रखी है। अतिक्रमण और जाम की समस्या तो है ही, इन गाय-भैंसों का गोबर नालियों में बहाने, सड़क या खाली प्लाटों पर डालने से आसपास के लोगों का सांस लेना तक दूभर रहता है।
विज्ञापन


किस सफाई वार्ड में कितनी डेयरी
सफाई वार्ड एक-13, सफाई वार्ड दो-02, सफाई वार्ड तीन-शून्य, सफाई वार्ड चार-20, सफाई वार्ड पांच-16, सफाई वार्ड छह-09, सफाई वार्ड सात-27, वार्ड आठ-18, वार्ड नौ और दस-04  
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों सफाई निरीक्षक दो महीने में चार सौ से ज्यादा चालान काट चुके हैं। डेयरी मालिकों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए सड़क पर डेयरी चलाने वालों पर जल्द चरणबद्ध ढंग से एफआईआर दर्ज कराने का काम शुरू होगा। -डा. एसपीएस सिंधू, नगर स्वास्थ्य अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed