फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fertilizer merchant's house robbed of half a million

खाद व्यापारी के घर पांच लाख का डाका

Fri, 15 Jul 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 15 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
बुधवार रात असलहों के दम पर नकाबपोश डकैतों ने सेंथल में खाद व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर पांच लाख की डकैती डाल ली। वह यहां व्यापारी को पीटकर एक लाख रुपये, चार लाख के आभूषण तथा मोबाइल लूट ले गए। चीखपुकार पर आसपास के लोगों ने बंधक बने परिवार को मुक्त किया। एसपी देहात ने मुआयना किया तो डॉग स्कवॉड ने भी मौके पर सुराग जुटाए। हालांकि कोई खास क्लू नहीं मिल सका। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

कस्बा सेंथल निवासी खाद व्यवसायी हिमांशु गुप्ता का घर यूको बैंक के सामने है। बीती रात वह अपनी पत्नी और मां के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे करीब आठ नकाबपोश बदमाश असलाह से लैस होकर आंगन में लगा लोहे का ग्रिल काटकर घर में उतर गये और व्यापारी हिमांशु गुप्ता के कान पर तमंचा लगा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुऐ उन्हें बांध दिया और बटों तथा लात घूसों से पिटाई कर दहशत फैलाने की कोशिश की। उन्हें बचाने उनकी मां और पत्नी को भी बांधकर डाल दिया। उसके बाद अलमारी में रखे एक लाख रुपये, संदूक में रखे हार, मंगलसूत्र, पायल, सोने के कुंडल और बर्तन समेत करीब चार लाख का माल भरकर परिवार को कमरे में बंद कर भाग निकले। हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बमुश्किल हाथ खोलने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने पहुंचकर उन्हें मुक्त किया। सूचना एसओ धर्मेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और डॉग स्कवॉड को बुलाकर जांच कराई। बदमाशों की तलाश में कई जगह कांबिंग की। पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली। इधर, एसपी देहात मौके पर पहुंचे और भुक्तभोगी परिवार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को तत्काल घटना का खुलासा करने का लिए निर्देशित किया। 
विज्ञापन

वारदात से दहशत
कस्बे में लगातार हो रहीं चोरी के बाद डकैती की घटना से लोगों में दहशत है। भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार ने भी भुक्तभोगी व्यापारी के घर पहुंचकर उनसे बात की। वहीं एसओ से घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। इधर, कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शरद सक्सेना, उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने भी घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। खुलासा न होने पर अनशन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों की तलाश के लिए कई जगह दबिशें दी हैं। स्थानीय बदमाशों की लोकेशन भी ट्रेस करा रहे हैं। कई टीमें लगा दी हैं, जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।- यमुना प्रसाद, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed