{"_id":"89b267b498e00fca4445d6724cf45508","slug":"farmer-shot-dead-in-faridpur-tractor-trolley-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरीदपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी
बरेली
Updated Sat, 27 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार आधी रात को थाना भुता के मिर्जापुर गांव के रहने वाले राकेश कुमार द्वारिकेश चीनी मिल में गन्ना डालकर घर वापस जा रहे थे। फरीदपुर-बीसलपुर मार्ग पर ढकनी पुल के पास चार बदमाशों ने राकेश को असलहों के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने उसके ट्रैक्टर-ट्राली लूटने की कोशिश की तो विरोध करने लगा। इस पर बदमाशों ने राकेश के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही राकेश जमीन पर गिर गया। ढकनी पुल से थोड़ी दूरी पर ही पुलिस की पिकेट थी। सूचना पर पुलिस कर्मियों ने आकर देखा तो राकेश खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस कर्मियों ने राकेश को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवा दिया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फरीदपुर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिग की और उनका पीछा किया। ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने पर बदमाश उसे एहरौला गांव के पास छोड़कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अख्तर सज्जाद ने बताया कि राकेश के पेट में गोली मारी गई है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं किसी से विवाद तो नहीं है। राकेश का मोबाइल भी लुटेरे नहीं ले गए हैं। परिवार वालों को सूचना देकर बुलाया गया है। उनसे भी कुछ जानकारी मिलने पर क्लू मिल सकता है।
विज्ञापन