फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight months ago, relations , now rape complaint

आठ माह पहले संबंध बने, अब रेप की तहरीर

Sun, 15 May 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 15 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
 बरेली के मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने आई बदायूं की छात्रा के आठ महीने पहले अलीगढ़ के युवक से टॉयलेट में सबंध बने। फिर वही लड़की से मोबाइल पर बात कर शादी का झांसा देता रहा। जब युवक ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया तो लड़की ने युवक पर रेप का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ बारादरी पुलिस को तहरीर दी है। लड़की इससे पहले युवक के लिखफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर एसएसपी बदायूं से मिलने गई थी। उन्होंने घटना स्थल बदायूं न होने की बात कहकर उसे बरेली भेज दिया। 
विज्ञापन

बदायूं के कस्बा बिसौली निवासी युवती के मुताबिक तीन साल पहले उसने हाईस्कूल की परीक्षा कस्बे के ही एक इंटर कालेज से पास की थी। इसके बाद वह घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। आठ माह पहले वह अपनी मां का की आंखों का उपचार बरेली के मेडिकल कॉलेज में कराने आई तो यहां मेडिकल स्टोर पर उसकी मुलाकात अलीगढ़ के सिविल लाइंस निवासी गाजी उर्फ सुल्तान से हुई। युवती के मुताबिक गाजी ने उसका मोबाइल लेकर अपना नंबर ले लिया। फिर लगातार फोन कर उससे दोस्ती की। लड़की के अनुसार जब वह अपनी मां का इलाज करा रही थी तो गाजी ने मेडिकल कॉलेज के टॉयलेट में ले जाकर दो दोस्तों की मदद से उसके साथ बलात्कार किया। आठ महीने तक उसने रिपोर्ट इसलिए नहीं लिखाई कि वह शादी का झांसा देता रहा। अब उसने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए। युवती रेप का आरोप लगाकर युवक के खिलाफ बदायूं एसएसपी को तहरीर देने गई तो उन्होंने उसे घटनास्थल बरेली का बताकर बारादरी भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed