फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delhi has run away bride throwing acid on girl

दिल्ली भाग गई दुल्हन पर तेजाब फेंकने वाली लड़की

Tue, 29 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 29 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Delhi has run away bride throwing acid on girl
Delhi has run away bride throwing acid on girl - फोटो : बरेली, अमर उजाला
युगवीणा में दुल्हन पर तेजाब फेंकने वाली लड़की दूल्हे से खुद शादी करना चाहती है। उसने रिश्ता तुड़वाने को तेजाब फेंकने की घटना को अंजाम दिया। तेजाब फेंकने के बाद हमलावर लड़की दिल्ली भाग गई। पुलिस ने चार दिन मशक्कत के बाद हमलावर लड़की का पता लगा लिया। उसे पकड़ने के लिए टीम दिल्ली भेजी गई है।
विज्ञापन

दुल्हन पर तेजाब फेंके जाने के बाद पहले दिन से ही मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा था। इसी लाइन पर कैंट पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू की। दूल्हा-दुल्हन, उनके परिवारीजनों और नजदीकी लोगों के मोबाइल नंबर लेकर कॉल डिटेल निकाली गई। रविवार को शादी की वीडियो देखी गई थी। मगर वीडियो में हमलावर नजर नहीं आई। पुलिस ने दूल्हा राहुल सिंह और दुल्हन अंजना से कई बार में पूछताछ की। उन्होंने भी कोई खास जानकारी नहीं दी।  मोबाइल कॉल डिटेल में तीन संदिग्ध नंबर मिले। इन संदिग्ध नंबरों की छानबीन करने पर पुलिस को हमलावर लड़की के बारे में पता लग गया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावर लड़की कैंट इलाके की रहने वाली है। वह दूल्हे से शादी करना चाहती थी। उसे दूल्हा की शादी होने का पता चला तो खुद को रोक नहीं पाई और दुल्हन पर तेजाब फेंकने की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई शुरू हुई तो हमलावर लड़की घबरा गई। घटना के बाद वह अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली चली गई। उसे पकड़ने के लिए टीम दिल्ली भेज दी गई है, जो मंगलवार सुबह तक लौट आएगी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावर लड़की इकतरफा प्यार करती थी या लड़का भी उसे दोस्त मानता था। यहां पहुंचने पर पुलिस दुल्हन से हमलावर लड़की की शिनाख्त कराएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
24 नवंबर को सदर कैंट निवासी रिटायर सूबेदार शंकर सिंह वोरा की बेटी अंजना वोरा और चनेहटा के रहने वाले रिटायर हवलदार मदन सिंह के बेटे राहुल सिंह की शादी थी। समारोह युगवीणा बारातघर में चल रहा था। जहां बारात का स्वागत करने के दौरान एक कमरे में बैठी दुल्हन अंजना पर एक लड़की ने तेजाब से हमला कर दिया था। 

पति के साथ अस्पताल पहुंची दुल्हन
अंजना अपने माता-पिता और पति राहुल के साथ सोमवार को भी सीतापुर अस्पताल गई। जहां उसकी आंखों की सफाई की गई। आई चिकित्सक डॉ. वीवी सिद्धू ने बताया कि तेजाब का असर धीरे-धीरे जाएगा। हालांकि पहले से काफी फायदा है। 


कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर छानबीन की जा रही है। शुरू से प्रेम प्रसंग का मामला लगा रहा था। उसी लाइन पर छानबीन आगे बढ़ी है। मंगलवार शाम तक घटना का खुलासा होने की उम्मीद है। - समीर सौरभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed