{"_id":"5778114c4f1c1bd34979b986","slug":"death-of-a-worker-in-the-factory-of-brine-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमकीन की फैक्ट्री में मजदूर की मौत, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नमकीन की फैक्ट्री में मजदूर की मौत, हंगामा
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री के सर्वेंट क्वार्टर में पंखा ठीक करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के परिजनों ने मौत का कारण फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही मानते हुए जमकर हंगामा मचाया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को समझाकर शांत कराया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है।
परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंब तीन पर सुंदरलाल देववानी की जेएल फूड प्राइवेट लिमिटेड नाम से पीके नमकीन और रस बनाने की फैक्ट्री है। 23 वर्षीय मजदूर दिनेश कश्यप यहां 14 वर्षों से काम करता था। वह गोकिल गौटिया निवासी रिक्शा चालक प्रेमराज कश्यप का इकलौता बच्चा था। वह फैक्ट्री के परिसर में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। जहां शनिवार सुबह साढ़े छह बजे कमरे में पंखे का तार लगाते समय बिजली के करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मजदूर के परिवार वाले फैक्ट्री पहुंच गए। उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। दिनेश बचपन से ही फैक्ट्री में रहकर काम करता था, उसकी शादी नहीं हुई थी।