{"_id":"56ec52454f1c1b4c5f8b47e0","slug":"dane-mounted-cameras-have-become-blind-intersections","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधे हो गए चौराहों पर लगे डेन के कैमरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंधे हो गए चौराहों पर लगे डेन के कैमरे
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा
चार दिन बाद होली का हुड़दंग अपने पूरे उफान पर होगा। पर प्रशासन अब तक होली की विशेष सुरक्षा को लेकर सतर्क नहीं हुआ है। पूरे शहर में सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख चौराहों पर लगे कैमरों की जांच की गई, तो मात्र चार कैमरे ही ठीक निकले। संवेदनशील माने जाने वाले इस शहर में अपराध को नियंत्रित करने का तंत्र ही इसमें बड़ी लापरवाही बरत रहा है।
अपराधों पर नियंत्रण के लिए ही शहर के 13 प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कंट्रोल रूम से इनपर नजर रखी जाती है। मसकद था कि अपराध करने वालों की पहचान हो सकेगी और तत्काल पीड़ित को मदद मिल सके। पर इनमें से नौ कैमरे तो चल ही नहीं रहे। अबतक चौराहों पर लगे इन कैमरों से भले ही अपराधियों पर शिकंजा न कसा गया हो लेकिन तमाम निजी प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरों से अपराधियों को पकड़ने में मदद मिली भी है।
सीओ सिटी सिद्घार्थ वर्मा ने बताया कि चार चौराहों पर कैमरे काम कर रहे हैं। कैमरे छह महीने पहले लगे ये कैमरे नगर निगम के सहयोग से प्रशासन ने लगवाए। डेन कंपनी को कैमरे लगाने की जिम्मेदारी दी गई। ज्यादातर कैमरे तार, करेंट सप्लाई जैसी छोटी दिक्कतों की वजह से खराब हैं। ये कैमरे शहर में चौकी चौराहा, पटेल चौक, चौपला चौराहा, धर्मकांटा चौराहा जैसे कुुल 13 प्रमुख चौराहों पर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
सीओ प्रथम से मुझे कैमरे ठीक कराने का निर्देश मिल गया है। शनिवार को हर कैमरे की चेकिंग कराकर उनकी मरम्मत करवा दी जाएगी- हरजिंदर सिंह, संचालक, डेन फतेह मार्केटिंग
पूरा भुगतान न होने की वजह से लटका मेंटेनेंस
कैमरे लगाने वाली कंपनी डेन को अब तक कैमरों का पूरा भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही मरम्मत के लिए अब तक किसी भी कंपनी को पुलिस प्रशासन वार्षिक मरम्मत का कांट्रेक्ट नहीं दिला सका है। जिस कारण प्रमुख स्थानों पर लगाए गए कैमरों की मरम्मत लटकी हुई है।
कैमरे खराब होने की बात मेरी जानकारी में नहीं थी, यह बहुत गंभीर स्थिति है। कैमरे होली से पहले ठीक करवा दिए जाएंगे।
- विजय सिंह मीणा, आईजी