{"_id":"582f55064f1c1bcc5e8fe0e3","slug":"dahej-hatya-kee-riport-likhaane-ko-ghera-thaana-scope-of-the-report-to-enroll-dowry-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या की रिपोर्ट लिखाने को घेरा थाना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या की रिपोर्ट लिखाने को घेरा थाना
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
dahej hatya kee riport likhaane ko ghera thaana Scope of the report to enroll dowry station
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले ठिरिया निजावत खां में एक महिला की मौत हो गई थी। मायकेवाले उसकी हत्या कर शव दफना देने का आरोप ससुरालवालों पर लगा रहे हैं। शुक्रवार को मायकेवालों ने कैंट थाने का घेराव किया। आरोप है कि पुलिस ने घंटों बैठाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी।
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लभेड़ा गांव निवासी तौफीक ने चार महीने पहले बेटी रुखसार की शादी ठिरिया निजावत खां के मुस्तकीम से की थी। तौफीक के मुताबिक, दहेज में मुस्तकीम अपाचे मोटर साइकिल मांग रहा था। तौफीक स्प्लेंडर सुपर दे पाए। शादी के बाद भी मुस्तकीम ने अपाचे की मांग नहीं छोड़ी। बाइक के साथ एक लाख रुपये भी मांगने लगा था। इसके लिए रुखसार को पीटा जाने लगा। आरोप है कि 15 नवंबर की रात मुस्तकीम और उसके घरवालों ने रुखसार को पीटा और गर्दन मोड़कर हत्या कर दी। अगले दिन सुबह पांच बजे मुस्तकीम की मां ने फोन पर रुखसार की मौत की सूचना मायकेवालों को दी। तौफीक परिवार समेत ठिरिया निजावत खां पहुंचे गए तो रुखसार की लाश मिली। वहां उन्हें एक कमरे में बैठाकर समझौता लिखे कागज पर जबरन अंगूठा लगवा लिया। फिर रुखसार को सुपुर्द ए खाक कर दिया। मौके पर नकटिया चौकी पुलिस भी पहुंची थी पर कार्रवाई के बजाय आरोपियों का पक्ष लिया। मजबूरन मायकेवालों को घर लौटना पड़ा। तौफीक के मुताबिक बृहस्पतिवार को वह कैंट थाने गए थे। पुलिस छानबीन करने मौके पर भी गई थी। छानबीन के बाद घर भेज दिया। शुक्रवार सुबह दो टेंपो में परिवारवालों और रिश्तेदारों के साथ कैंट थाने गए और मुस्तकीम व उसके घरवालों पर रिपोर्ट लिखाने को तहरीर दी। पुलिसवालों के हीलाहवाली करने पर इन लोगों ने थाना घेरा लिया। करीब तीन घंटे बाद मुख्यमंत्री के आगमन की बात कहकर इन्हें लौटा दिया गया।
दो दिन पहले दोनों पक्षों ने लिखित समझौता कर लिया था। अब मायकेवाले रिपोर्ट लिखाने को हैं। उनसे मेरी मुलाकात नहीं हो पाई। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना कैंट