{"_id":"05cc7e5aff37549e4d66ac312f39f298","slug":"crime-hindi-news-795","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिपाही की बुजुर्ग मां ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही की बुजुर्ग मां ने की आत्मदाह की कोशिश
बरेली
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैती के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज सिपाही की बुजुर्ग मां ने कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह की कोशिश की। एक महिला सिपाही ने उनके हाथ से केन छीना तबतक वह केरोसिन से भीग चुकी थीं। छीना झपटी में महिला सिपाही पर भी केरोसिन गिर गया। सारे बखेड़े के बाद महिला को सुनवाई का आश्वासन दिया। हालांकि आत्महत्या की कोशिश में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
चौबारी गांव में रहने वाले बीएसएनएल के रिटायर अधिकारी रामपाल सिंह का बड़ा बेटा अरविंद कुमार मुरादाबाद में ट्रैफिक पुलिस का सिपाही है। जबकि छोटा बेटा जगतपाल सिंह होमगार्ड है। 14 अगस्त को रामपाल सिंह के घर में डकैती हो गई थी। मामले में जगतपाल सिंह की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ उसी दिन कैंट थाने में मुकदमा लिखवा दिया गया था। वादी का कहना था कि उनकी मां मिथलेश कुमारी को बदमाशों ने नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया था। मिथलेश ने होश में आने के बाद अपने जेठ के बेटे विपिन कुमार सिंह, सुल्तान सिंह, नन्हें सिंह पर डकैती करने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई ही नहीं की। शुक्रवार को इंसाफ नहीं मिलने से खफा होकर दोपहर करीब बारह बजे मिथलेश कुमारी कलेक्ट्रेट पहुंच गईं। उसके हाथ में मिट्टी के तेल की केन थी। महिला ने कलेक्ट्रेट गेट पर जैसे ही कपड़ों पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर माचिस के आग लगाने की कोशिश की, महिला सिपाही नमित पटेल ने उसे दौड़कर बचा लिया। नमित पटेल ने महिला के हाथ से जबरन माचिस छीन ली। हालांकि इस दौरान उसकी महिला से छीनाझपटी भी हुई। दूसरी महिला सिपाही नीलम ने भी नमित की मदद की। बुजुर्ग महिला के कलेक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह की कोशिश करने के प्रयास की खबर से पुलिस के आला अफ सरों में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शहर कोतवाली सुधीर पाल धामा के अलावा प्रभारी निरीक्षक कैंट आरके धारीवाल भी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। मिथलेश को पुलिस की जीप से महिला थाने भिजवाकर उसके परिवार के लोगों को बुलाकर कपड़े बदलवाए गए। साथ ही मामले में सिपाही की तरफ से मिथलेश के खिलाफ आत्मदाह की कोशिश करने के आरोप में मुकदमा लिखकर उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक महिला के पास माचिस के अलावा छोटा चाकू भी बरामद हुआ था
विज्ञापन
कहते हैं हमारा क्या बिगाड़ लिया
होमगार्ड जगतपाल सिंह का कहना है कि चौबारी गांव में आए दिन विवाद होते हैं। इसका बच्चों पर भी असर पड़ता है। इसीलिए वह अपने बच्चों को लेकर शहर में किराए का मकान लेकर रहने लगे हैं। उनके बड़े भाई ट्रैफिक पुलिस में सिपाही होने की वजह से मुरादाबाद में ही रहते हैं। ऐसे में माता मिथलेश और पिता जी ही घर रहते हैं। उन्हें आए दिन विपिन और उसके साथी परेशान करते रहते हैं। कहते हैं कि तुमने डकैती में उनका नाम लिखकर क्या बिगाड़ लिया। यही बात उनकी मां के दिल को लग गई। उनकी मां की यूं ही तबियत खराब रहती है। डकैती के बाद से और ज्यादा हालत बिगड़ गए हैं। वह घर से बिना बताए कलेक्ट्रेट चली आईं थीं।
विज्ञापन