फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बवाल के माहौल में भी पुलिस की गाड़ियां खाली

Wed, 17 Jun 2015 01:21 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 17 Jun 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन

इन दिनों जब शहर बवाल दर बवाल से जूझ रहा है तो भी पुलिस सतर्कता से काम नहीं ले रही। कई थानों से लेकर मोबाइल ड्यूटी में रहने वाली पुलिस की गाड़ियों में जरूरी उपकरण और संसाधनों का अभाव रहता है। अति विश्वास की इस स्थिति से किसी दिन बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन

कायदे से थानों की गाड़ियों में वायरलेस, माइक समेत हूटर, डंडे, हेलमेट और बाडी प्रोटेक्टर होना चाहिए। गाड़ी में शीशे पर लोहे की जाली और टार्च होना भी जरूरी है। जबकि अफसरों की गाड़ी में आंसू गैस के लिए यूज की जाने वाली रायट गन और इंस्टूमेंट के साथ रबर गन होना चाहिए। थानों की जीप और चेतक आदि मोबाइल गाड़ियों की ही बात करें तो वायरलेस, हूटर के अलावा तीसरी चीज यहां नहीं दिखती। किसी गाड़ी में एकाध डंडा रखा दिखता है तो किसी में एकाध हेलमेट। मौजूदा माहौल के हिसाब से यह काफी खतरनाक स्थिति है।
विज्ञापन


वर्जन
सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बाडी प्रोटेक्टर और हेलमेट आदि वाहनों में हर वक्त रखें। किसी भी समय इसे चेक किया जा सकता है। रेस्पांस टाइम को लेकर भी निर्देश दिया गया है।- राजीव मल्होत्रा, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed