फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

शिक्षक की पत्नी के कुंडल खींच ले गया

Tue, 16 Jun 2015 01:26 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 16 Jun 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन

 दुकान के ब्रेड खरीदने जा रहे अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज भानपुर चौबारी के शिक्षक तेजपाल गंगवार ने पत्नी के कान से कुंडल खींचकर भाग रहे लुटेरे को पकड़ लिया था, लेकिन वह धक्का-मुक्का करके फरार हो गया। घटना कर्मचारी नगर में शिव कुमार की दुकान के पास हुई। मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी है।

विज्ञापन

शहर के बी-78 सिद्धार्थ नगर कर्मचारी नगर रोड निवासी तेजपाल गंगवार अपनी पत्नी ओमवती के साथ रात सवा नौ बजे दुकान से ब्रेड खरीदने के लिए पैदल ही जा रहे थे। कर्मचारी नगर में शिव कुमार की दुकान के पास पैदल ही आया एक युवक ओमवती के कान पर झपट्टा मारकर उनके कानों से कुंडल खींचकर भाग गया। शिक्षक ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया था, लेकिन वह घटना स्थल पर अंधेरे का फायदा उठाकर तेजपाल गंगवार को धक्का देकर भाग गया। ओमवती के मुताबिक उसका सोने का कुंडलों की कीमत करीब बीस हजार रुपये है। मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


दो गाय चुराकर ले गए
बरेली। रविवार की रात को थाना इज्जतनगर के एस-48 शास्त्री नगर निवासी राजबहादुर की दो गाय चोरी हो गई। सोमवार की सुबह चार बजे तीसरी गाय चोरी करने के लिए चोर आए थे। इस दौरान जाग होने पर पर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद राजबहादुर और उसके परिवार वालों ने चौकी पहुंचकर शिकायत की।     
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed