फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

गुलाबनगर में हनुमान मूर्ति खंडित, सड़कों पर उतरे लोग

Sun, 14 Jun 2015 02:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 14 Jun 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने शहर का माहौल एक बार फिर बिगाड़ने की कोशिश की। किला इलाके के गुलाबनगर बजरिया शक्ति धाम मठिया मंदिर में किसी शरारती तत्व ने देर रात में हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर दी। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद खबर आग की तरह फैली। मंदिर के पास सैकड़ों की संख्या में लोज जुट गए और नारेबाजी करने लगे। आसपास मिश्रित आबादी होने से तनाव बन गया और लोगों की धड़कनें तेज हो गईं। इसी बीच पहुंचे सीओ सिटी प्रथम मुकुल द्विवेदी ने पुलिस की गाड़ी में रखकर खंडित मूर्ति को रामगंगा में विसर्जित करा दी। तत्काल नई मूर्ति मंगवाई उसके बाद भीड़  शांत हुई। अज्ञात लोगों के खिलाफ मंदिर के प्रबंधक बिन्दु राय ने सरिया डालकर मूर्ति खंडित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन

गुलाबनगर बजरिया मिश्रित आबादी होने की वजह से अति संवेदनशील इलाका है। यहां सड़क के किनारे शक्ति धाम मठिया मंदिर है। इसमें हनुमान जी की सफेद रंग की संगमरमर की मूर्ति लगी थी। मूर्ति शीशे के केस में थी। मंदिर में जाल वाला शटर लगा था। शनिवार की सुबह करीब छह बजे मोहल्ले में ही रहने वाले पुजारी संजीव उपाध्याय उर्फ बिल्लू ने शटर खोला तो हनुमान जी की मूर्ति खंडित दिखी ।
विज्ञापन

 मूर्ति का बांया हाथ टूटा हुआ पड़ा था। पुजारी ने घटना के आसपास के लोगों को खबर दी तो भीड़ इकट्ठी होने लगी। घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर किला कमरुल हसन और इंस्पेक्टर प्रेमनगर देवेश सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी मुकुल द्विवेदी और सीओ द्वितीय धर्म सिंह मार्छाल भी आठ बजे तक मौके पर थे। पुलिस भीड़ को समझाकर शांत करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की तो नारेबाजी और तेज हो गई। किसी तरह लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। सीओ द्वितीय ने बताया कि शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक पता नहीं लगा है कि किसने यह हरकत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed