{"_id":"e4ad2b3a7f7a7dde880ecf49bfe4987c","slug":"crime-hindi-news-774","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की बेटी से पहले रेप किया, फिर ब्लैकमेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी की बेटी से पहले रेप किया, फिर ब्लैकमेल
बरेली
Updated Sat, 13 Jun 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में फौजी की बेटी से पड़ोसी युवक ने बीस
विज्ञापन
दिन पहले उसी के घर में दुराचार किया और दोस्तों की मदद से वीडियो भी बना
ली। बाद में उस वीडियो को दूसरे लोगों को दिखाने की धमकी देकर ब्लैकमेल
करने की की। पिता के गांव लौटने पर बेटी ने आपबीती सुनाई तो वे एसएसपी से मिले और पूरा घटनाक्रम बताया। इस प्रकरण में एसएसपी के निर्देश पर तीन युवकों के खिलाफ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार हैं।
गुजरात में तैनात एक फौजी का परिवार गांव में रहता है। दलित परिवार की बड़ी बेटी एलएलबी कर रही है जबकि एक बेटा और बेटी स्कूल में पढ़ रहे हैं। फौजी ने गांव के ही दो युवकों को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ बेटी से दुराचार, दलित उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट कराई है। बताया कि बीस मई को उनकी पत्नी खेत पर और दोनों छोटे बच्चे स्कूल गए थे। घर पर बड़ी बेटी अकेली थी। तभी पड़ोस का युवक अपने दो साथियों के संग छत के रास्ते उनके घर में घुस आया। दरवाजा बंद करके युवक ने बेटी के सीने पर तमंचा लगा दिया। उसे धमकाकर दुराचार किया। जबकि अपने दोस्तों से मोबाइल पर वीडियो बनवाई। किसी से कहने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर चला गया। बेटी डर की वजह से चुप रही। इस बीच युवक ने कुछ लोगों को यह वीडियो दिखाया भी। इससे बेटी काफी परेशान हो गई। इस बीच दस जून को वे छुट्टी पर गांव आ गए। तब बेटी ने उन्हें घटना के बारे में बताया। पिता का आरोप है कि बेटी से जातिसूचक शब्द भी कहे। फौजी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसओ बिथरी गजेंद्र त्यागी ने बताया कि विवेचना सीओ स्नेहलता करेंगी। वे आरोपियों की तलाश कर रहे हैं, जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बेटी के पिता का कहना था कि घटना से उनकी होनहार बेटी को काफी मानसिक आघात पहुंचा है। वे चाहते हैं कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और कठोर सजा मिले।