{"_id":"37ef4173df64e58dc43fbf10a9d7b19f","slug":"crime-hindi-news-732","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिरौली में पशु तस्करों की दबंगई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरौली में पशु तस्करों की दबंगई
बरेली
Updated Tue, 02 Jun 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौली इलाके में पशु तस्करों को किसी का खौफ नहीं है। पुलिस की निष्क्रियता से उनके हौसले बुलंद हैं। इस बार तो उन्होंने दबंगई दिखाते हुए उल्टे ग्रामीणों को ही पीट डाला। विरोध करने पर फायरिंग भी की। छर्रा लगने से एक युवक जख्मी हो गया। गुस्साए लोगों ने दौड़ाकर एक तस्कर को धर दबोचा। एक प्रधान के तस्करों की पैरवी में आने पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने प्रधान और उसके साथियों पर रिपोर्ट न लिखने पर बड़ागांव चौकी का घेराव कर दिया।
विज्ञापन
घटना सुबह करीब नौ बजे की है। अलीगंज इलाके से कुछ लोग 30 पशु लेकर रामपुर की ओर जा रहे थे। गुलड़िया के पास रामपाल सिंह और राम सिंह ने उन्हें रोका तो लाठियों से उनकी पिटाई कर दी। यह सूचना गांव वालों को मिली तो वे लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को देखकर तस्कर रूखाड़ा गांव की ओर भाग गए। तस्करों की पैरवी करने बड़ागांव के प्रधान प्रेमपाल मौर्य अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया। आरोप है कि प्रधान के एक साथी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने एक तस्कर को धर दबोचा। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बौखलाए प्रधान के साथी ने गुलड़िया निवासी 22 वर्षीय राम सिंह पर फायर झोंक दिया। हाथ में छर्रे लगने से वह जख्मी हो गया। पकड़े गए तस्कर की पहचान राजपुर गोटिया निवासी दंगल सिंह यादव के रूप में हुई है। सूचना पर फोर्स के साथ चौकी इंचार्ज गजेंद्र यादव पहुंचे तो रूखाडा गांव के जंगल में पशु तस्करों की घेराबंदी कर 16 संरक्षित पशुओं को बरामद किया।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीण बड़ागांव चौकी पहुंच गए। उन्होंने प्रधान प्रेमपाल मौर्य और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या के इरादे से फायरिंग करने की तहरीर दी। चौकी इंचार्ज की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर ग्रामीण भड़ गए। उन्होंने वहीं हंगामा कर दिया। उन्होंने प्रधान पर तस्करों से महीना वसूलने का आरोप लगाया। चौकी इंचार्ज गजेंद्र यादव ने कार्रवाई करने का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
कोट
मामले की छानबीन की जा रही है। पता चला है कि इलाके के कुछ लोग पशु तस्करों से वसूली करते हैं इसलिए उन्हें किसी का खौफ नहीं है।
राजवीर सिंह यादव, इंस्पेक्टर सिरौली
विधायक ने आईजी से की बात
ग्रामीणों की पिटाई फायरिंग से युवक के जख्मी होने पर आंवला विधायक धर्मपाल सिंह ने आईजी से फोन पर बात की। उन्होंने पशु तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्र्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि इस बार पुलिस का रवैया ढीला रहा तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
..........
यह खबर अलग हो सकती है
सीमा पार कराने का होता है ठेका
रामनगर। सिरौली थाना क्षेत्र जिला मुख्यालय से 70 किमी की दूरी पर है। इससे जुडे़ रामपुर, बदायूं, मुरादाबाद, और संभल जिले की सीमा से लगे हैं। यहां पुलिस की मिलीभगत से पशु तस्करी बेरोकटोक होती है। अलीगंज के खैलम महोलिया से रामगंगा के खादर होते हुए रामपुर की सीमा टांडा और रम्पुरा तक एक जोड़ी बैलों को पास कराने में एक हजार रुपये तक लिए जाते हैं। ठेकेदार को कसाई से डेढ़ हजार रुपये तक मिलते हैं। ठेकेदार गांव के लोगों की मदद से आसानी से पशुओं को सीमा पार कर देता है। सोमवार को पकड़े गए तस्कर दंगल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके साथी मोबिन यादव और दंगली यादव इसी गांव हैं। वे हमेशा मदद में आगे आते हैं।
पहले भी हुई है भिड़ंत
रामनगर। पहले भी ग्रामीण और तस्कर आमने-सामने आ चुके हैं। फरवरी में पृथ्वीपुर गांव में ग्रामीणों ने रामपुर के लिए जा रहे बैलों को पशु तस्करों से मुक्त कराना चाहा तो पशु तस्कर की तहरीर पर पुलिस ने सुनरासी के चार किसानों पर बैल लूटने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। लीलौर झील में रहने वाली गायों की हत्या के विरोध में एक नामजद और 35 अज्ञात के खिलाफ केस हुआ था।