फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

तहसील में कानूनगो और सपा नेता भिड़े, धक्का-मुक्की

Wed, 06 May 2015 01:44 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 06 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
मुआवजे के चेक वितरण को लेकर तहसील दिवस के दौरान कानूनगो और सपा नेता के बीच जमकर गाली गलौज और धक्का-मुक्की हुई। सपा नेता पर मुआवजे के लाभार्थियों की सूची फाड़ने की कोशिश करने का आरोप है। पता लगने पर एसडीएम ने दोनों को बैठाकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान एसडीएम कुंवर पंकज और अन्य अधिकारी लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे सपा का एक नेता अपने कई साथियों समेत तहसील में पहली मंजिल पर बने कानूनगो कक्ष में पहुंचा और किसानों के फसल मुआवजे के चेक चार दिन से लटकाए रखने का आरोप लगाकर कानूनगो से सवाल जवाब करने लगा। कानूनगो के विरोध करने पर दोनों के बीच गालीगलौज और धक्का-मुक्की होने लगी। कानूनगो का आरोप है कि सपा नेता ने लाभार्थियों की सूची छीनकर फाड़ने की कोशिश की। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पता लगने पर एसडीएम ने दोनों को अपने पास बुलाया और कुछ देर समझाने के बाद सुलह करा दी।

विज्ञापन

सपा नेता के मुताबिक उसके गांव के लाभार्थियों के मुआवजे के चेक चार दिनों से कानूनगो अपने पास रखे हैं। आरोप है कि चेक देने के बदले कानूनगो, लेखपाल किसानों से रिश्वत मांग रहे थे। उसने रिश्वत मांगने का विरोध किया तो उस पर अपना चेक मांगने का आरोप कानूनगो ने लगा दिया। उधर, कानूनगो का कहना था कि सपा नेता सत्ता की हनक दिखाकर अपना चेक मांग रहा था। मना करने पर गालीगलौज और हाथापाई पर उतर आया। लाभार्थियों से रिश्वत मांगने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed