फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मकान न बेचने पर युवक को गोली मारी, जख्मी

Sun, 03 May 2015 01:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 03 May 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
मकान न बेचने पर कुछ लोगों ने एक युवक के घर हमला बोल दिया। उसकी मां से गाली-गलौच की और युवक को गोली मार दी। गोली युवक की हथेली में लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। बारादरी पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर एसएसपी ऑफिस पहुंची महिलाओं ने हंगामा किया। इस पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो सकी।
विज्ञापन

मामला बारादरी इलाके के संजयनगर का है। यहां रहने वाली पूनम शर्मा ने बताया कि कुछ लोग उनका मकान खरीदना चाहते हैं, लेकिन वह इसका विरोध करती है। पूनम ने बताया कि शुक्रवार रात दस बजे वह परिवार के साथ बैठकर खाना खा रहीं थीं। तभी पड़ोस के ही श्रीकृष्ण, रामदयाल और तीन अज्ञात लोग घर में घुस आए। इन लोगों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। पूनम ने बताया कि विरोध करने पर उनके पुत्र राहुल को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया और एक हमलावर ने फायर कर दिया। गोली राहुल के बाएं हाथ की हथेली में लगी और वह जख्मी हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग बचाव को आए तो हमलावर भाग गए। इसके बाद घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूनम ने बताया कि वह रात में ही रिपोर्ट लिखाने बारादरी थाने पहुंचीं, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। शनिवार को पूनम मोहल्ले की दर्जनभर महिलाओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। महिलाओं ने यहां खासा हंगामा किया। इसके बाद उन्हें एसएसपी से मिलवाया गया। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed