फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

रिछा की लड़की देगी 40 लाख की लूट का सुराग!

Sun, 29 Mar 2015 12:53 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 29 Mar 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन

लोन देने कंपनी सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क के दो अधिकारियों से 40 लाख की लूट का पुलिस को रिछा की एक लड़की से सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस को पता चला है कि  एक अधिकारी के शादीशुदा होने के बावजूद इस लड़की से प्रेम संबंध हैं। शक इस बात से और बढ़ रहा है क्योंकि लड़की तलाश के बाद भी हाथ नहीं आ रही है। उधर कंपनी के सीईओ विवेक तिवारी ने शक के आधार पर दोनों अधिकारियों के ही खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम के साथ स्थानीय पुलिस शनिवार सुबह से अब तक करीब 50 जगह दबिशें देकर करीब दो दर्जन लोगों उठा चुकी है और उनसे पूछताछ कर चुकी है लेकिन फिर भी कोई ठोस सफलता अभी तक नही मिली है। कंपनी के शाखा प्रबंधक दीपक चौधरी और एरिया मैनेजर मान सिंह जिनसे लूट हुई थी, पुलिस अभी तक उनसे शक के आधार पर पूछताछ कर रही थी, लेकिन शनिवार को पुलिस ने उन्हें फ्री छोड़ दिया। हालांकि पुलिस की एक टीम ने उन पर लगातार नजर बनाए रखी। उधर कंपनी के सीईओ विवेक तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर दोनाें अधिकारियों पर लूट कराने का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस की सर्विलांस टीम ने दीपक चौधरी के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई तो उसमें कई लड़कियों के फोन नंबर निकले। जिन लोगों का दीपक के कमरे पर आना-जाना था, पुलिस उनके बारे में भी जानकारी जुटा रही है। जिस मकान में कंपनी का दफ्तर है उसी के एक कमरे में दीपक भी रहते हैं। उसके आवास की तलाशी ली गई है। उनकी रिश्तेदारियां कहां-कहां हैं, यह भी छानबीन की जा रही है। एरिया मैनेजर मान सिंह के पिता सोनभद्र में नौकरी करते हें। क्राइम ब्रांच ने उसके पिता से भी फोन पर लंबी पूछताछ की। एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि रिछा की लड़की से दीपक के प्रेम संबंधों की बात सामने आई है। लड़की की तलाश कराई जा रही है, लेकिन अभी तक वह मिल नहीं पाई है। उसके मिलने पर कुछ क्लू मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ और बुलंदशहर गई टीमें
पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शनिवार को संयुक्त अभियान में बरेली, पीलीभीत और रामपुर इलाके में करीब 50 जगह दबिशें दीं और दस लोगो को उठाकर पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नही मिली। पुलिस की एक टीम बुलंदशहर व अलीगढ़ के लिए भी रवाना हो गई है। पुलिस का कहना है कि अब कंपनी के शाखा प्रबंधक और एरिया मैनेजर से सख्ती से पूछताछ की जायेगी।


फिर बदले बयान
कंपनी के शाखा प्रबंधक और एरिया मैनेजर से क्राइम ब्रांच ने सुबह पूछताछ की तो उन्होंने फिर बयान बदल दिए। वे बदमाशों की सटीक पहचान नही बता रहे हैं। कभी मुंह पर रुमाल तो कभी अंगोछा बंधे होने की बात कह रहे हैं। पुलिस के सख्ती करने पर दोनाें अधिकारी खामोश हो गये। उसके बाद पुलिस ने उन्हें फ्री छोड़ दिया।



शनिवार से जांच एकदम सही दिशा में जा रही है। उम्मीद है कल तक घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। अधिकारियों की मौजूदगी में कंपनी के दोनों अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। -प्रमोद यादव सीओ बहेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed