फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

क्रासिंग के पास मिली मिठाई विक्रेता की लाश

Wed, 11 Mar 2015 02:02 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 11 Mar 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन

किला इलाके में रेलवे क्रासिंग के पास लापता मिठाई विक्रेता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। काफी लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पोस्टमार्टम में उसकी मौत जहर से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि मिठाई विक्रेता ने जहर खुद खाया या फिर किसी ने उसे खिलाकर मार दिया यह पहेली बना हुआ है। फिलहाल परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।  मंगलवार सुबह सात बजे किला इलाके के नवदिया के पास रेलवे क्रासिंग के करीब एक 26 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा गया जिसकी शिनाख्त चंदन कुमार पुत्र रामनाथ गुप्ता निवासी मोहल्ला कटघर के रूप में हुई। चंदन मिठाई की दुकान चलाता था। चाचा इतवारी लाल ने बताया कि चंदन सोमवार को सुबह घर से निकला और लौट कर नहीं आया। उसकी काफी तलाश की गई। मंगलवार को उसका शव नवदिया के पास मिला। सीओ द्वितीय मुकुल द्विवेदी ने बताया कि पहले तो परिवार वाले चंदन के शव का पोस्टमार्टम कराने को ही राजी नहीं थे। फिर भी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें मौत जहर से होना पाया गया है। सीओ ने बताया कि चंदन ने खुद और क्यों जहर खाया या फिर उसे किसी ने खिलाया तो क्यों इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed