{"_id":"f654ce68294b4db8245c224c9c2b207a","slug":"crime-hindi-news-278","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी को बताएंगे, काबू से बाहर हो गए हैं जवाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजीपी को बताएंगे, काबू से बाहर हो गए हैं जवाहर
बरेली
Updated Mon, 09 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी एके जैन के 15 मार्च को बरेली आने की खबर है। वह रविवार को बरेली आने के बाद बदायूं में बने भव्य जैन मंदिर में दर्शन करने जाएंगे और फिर अगले दिन यहां रेंज के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के चलते महकमे के अनुशासन को ताक पर रखने पर आमादा नवाबगंज इंस्पेक्टर जवाहरलाल यादव का मुद्दा भी उठ सकता है।
डीजीपी के आने की सूचना मिलने के बाद अफसरों ने अपनी-अपनी फाइलें तैयार करानी शुरू कर दी हैं। जोन के ऐसे दरोगा और इंस्पेक्टरों की छानबीन कराई जा रही है जो लंबे समय से एक ही जिले में तैनात है। नेताओं की मेहरबानी से चार्ज पाकर थानों में दुकानदारी करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है। अपराधों के आंकड़ों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि डीजीपी के साथ बैठक में इंस्पेक्टर नवाबगंज जवाहर लाल यादव का भी मुद्दा उठ सकता है। जवाहर लाल नवाबगंज की चेयरमैन शहला ताहिर की तहरीर पर अफसरों से बिना पूछे 33 मुकदमे लिखकर चर्चाओं में हैं और अपने ही अफसरों का सिरदर्द बन गए हैं। पुलिस के एक आला अधिकारी डीजीपी के आने की पुष्टि करते हुए बताया कि वह बदायूं के जैन मंदिर में दर्शन करने के बाद रेंज के अधिकारियों की बैठक लेंगे।