फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cricket

आस्ट्रेलिया में मैच, बरेली में सट्टा

Wed, 24 Dec 2014 02:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 24 Dec 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
cricket
कोतवाली के सामने आजमनगर में सट्टेबाज बाकायदा टीवी देखकर आस्ट्रेलिया में हो रहे बीबीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर पांच सट्टेबाजों को पकड़ लिया। उनके पास से एक लाख रुपये बरामद हुए हैं। सट्टे से जुड़े उनके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली के सामने आजमनगर में एक दुकान के अंदर पुलिस ने मंगलवार शाम पांच बजे छापा मारा। यहां एक बड़ी टीवी स्क्रीन पर आस्ट्रेलिया में हो रहे बीबीएल मैच का प्रसारण चल रहा था और मैच की हार जीत पर सट्टेबाजी हो रही थी। पुलिस ने छापा मारकर यहां मौजूद सुनगढ़ी (पीलीभीत) निवासी बैंड मास्टर सलीम, कोतवाली इलाके के मठ चौकी के महेंद्र कुमार, सिकलापुर के आसिफ, भटियारा के इश्तियाक और बाग्रेटान के संजय को पकड़ लिया। उनके पास से एक लाख तीन हजार रुपये, दुकान में रखी एक टीवी और पांच मोबाइल बरामद कर लिए। सीओ सिटी प्रथम ने बताया कि इन दिनों आस्ट्रेलिया में आईपीएल की तरह बीबीएल मैच चल रहे हैं। भारतीय समय के अनुसार मंगलवार को दोपहर दो बजे से पांच बजे तक मैच था। इसी को लेकर महेंद्र आजमनगर में किराए की दुकान में सट्टे का कारोबार चला रहा था। आज के मैच में दो टीमें लाल और नीले रंग की खेल रही थीं। लाल रंग की ड्रेस पहने टीम बल्लेबाजी कर रही थी, जिसकी जीत को लेकर सट्टा लगाया जा रहा था। सट्टा बुक करने वाले शहर में घूम रहे थे और दुकान में बैठे लोगों को फोन करके बुक करा रहे थे। एक हजार से लेकर बीस हजार रुपये तक का सट्टा लगाया जा रहा था। पैसा दुकान में ही जमा हो रहा था, इसलिए मौके से पैसा बरामद हुआ। उधर, पकडे़ गए लोगों का कहना है कि वह आपस में ही मैच देखकर टीमों की हारजीत को लेकर शर्त लगा रहे थे, बाहर के किसी भी व्यक्ति का सट्टा नहीं लगा। बैंड मास्टर सलीम का कहना है कि जो एक लाख रुपया उसके पास से बरामद दिखाया जा रहा है, वह उसे कोई परिचित रखने के लिए दे गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed