{"_id":"5ae4d1c24f1c1b042e8b5e25","slug":"contenor-hits-bike-four-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबाद रोड पर कंटेनर ने रौंदी बाइक, चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहबाद रोड पर कंटेनर ने रौंदी बाइक, चार की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद रोड पर शादी समारोह से एक बाइक पर घर लौट रहे एक ही परिवार के पांच सदस्य कैंटर की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो महिला, एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना सिरौली क्षेत्र के गांव ब्यौधन बुजुर्ग निवासी कमलवीर (25), अपने तहेरे भाई बबलू की पत्नी सावित्री (28), भाभी रूपवती (30), उनके दो बच्चे लवीश (4), आयुष (2) और चचेरी बहन रूपवती को लेकर बाइक से रामनगर से वापस घर लौट रहे थे। कमलवीर रामनगर में अपने चचेरे भाई चुन्नू की शादी में शामिल होने गए थे। शाम को सावित्री जिद करने लगी कि उसे पशुओं की देखभाल के लिए घर वापस जाना है। एक बाइक पर ये पांच लोग गांव ब्यौधन बुजुर्ग की तरफ चल दिए। शनिवार रात करीब आठ बजे लक्ष्मीपुर मोड़ के पास शाहबाद की दिशा से आ रहे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे कमलवीर, सावित्री और लवीश की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाते हुए रूपवती ने भी दम तोड़ दिया। जबकि आयुष को देर रात जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह दुखद हादसा था। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट नहीं पहना था। साथ ही पांच सवारियों के साथ बाइक चलाना भी असुरक्षित था। मेरी संवेदनायें पीड़ित परिवार के साथ हैं। - रमेश भारतीय, एसपी क्राइम