फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chori

कारें आमने सामने आने पर टकराए दो पक्ष, फायरिंग, पथराव

Wed, 24 Dec 2014 02:10 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 24 Dec 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
chori
 किला इलाके में दो अलग-अलग समुदायों के दो युवकों की कार आमने सामने आ गई। दोनों में कार पीछे हटाने को लेकर हुई कहासुनी बवाल में बदल गई। मारपीट के बाद जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने घायल दोनों युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया और दोनों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घटना किला इलाके के गुलाबनगर चौराहे पर मंगलवार रात करीब नौ बजे हुई। यहां रहने वाला शाकिर अपनी मां आयशा को कार से डॉक्टर के यहां ले जा रहा था। सामने से मोहल्ले का अंकुर कार लेकर आ गया। दोनों की कार आमने सामने आकर टकरा गईं। दोनों ही एक-दूसरे से कार पीछे करने को कहने लगे। बात बढ़ने पर उनमें मारपीट होने लगी और दोनों ही पक्ष के कई लोग आ गए। इसके बाद पथराव के साथ फायरिंग भी हुई। पथराव में कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई। साथ में काफी भीड़ भी थाने पहुंच गई और हंगामा हुआ। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। इंस्पेक्टर किला कमरुल हसन ने बताया कि झगड़ा करने वाले दोनों युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों तहरीर मिल गई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

00
युवकों के झगड़े की आड़ में थी माहौल बिगाड़ने की कोशिश
शाकिर और अंकुर के बीच कार पीछे हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद हुए विवाद को कुछ लोगों ने सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की और काफी संख्या में लोग थाने आ गए, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न चलने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed