{"_id":"4f0b905c9bb06a7935bea23ee69093f7","slug":"chhori-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरौली चेयरमैन की गाड़ी से दस लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरौली चेयरमैन की गाड़ी से दस लाख के जेवर उड़ाए
सिराैली/बरेली
Updated Sun, 01 Feb 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुतुबखाना पुलिस चौकी से चंद कदम दूर भरे बाजार में सिरौली की नगर पंचायत चेयरमैन ममता पांडेय की स्कार्पियो का शीशा तोड़कर चोर दस लाख रुपये जेवर से भरा बैग चोरी कर ले गया। जूते की दुकान से लौटी चेयरमैन और उनके पति को जब गाड़ी का शीशा टूटा और बैग गायब मिला तो उनके होश उड़ गए। भरे बाजार हुई इस वारदात के बाद काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका।
सिरौली चेयरमैन ममता पांडेय के बेटे प्रिंस की छह फरवरी को शादी है। ममता पांडेय और उनके पति सुरेश पांडेय उसकी शादी के लिए जेवर, कपड़े और जूते आदि की खरीददारी करने शहर आए थे। सर्राफा बाजार से उन्होंने करीब दस लाख के जेवर खरीदे। सर्राफ ने जेवर पैक करने के बाद एक बैग में रखकर दे दिए। इसके बाद दोनों ने साड़ियां आदि भी खरीदीं और स्कार्पियो में पीछे की सीट पर रख दीं। ममता पांडेय ने कीमती साड़ी के अलावा अपना पर्स भी स्कार्पियो की पिछली सीट पर रखा था जबकि जेवर से भरा बैग पिछली सीट और ड्राइवर सीट के पीछे बीच में रख दिया था। इसके बाद गाड़ी को लॉक कर वे दोनों कुतुबखाना चौकी और कोतवाली के बीच जूते के एक शोरूम पर चले गए। इसी बीच कोई चोर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर जेवर से भरा बैग चोरी कर ले गया। शाम करीब आठ बजे जूते की खरीददारी करके दोनों जब गाड़ी के पास पहुंचे तो उसका शीशा टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। जेवर भरा बैग गायब था। शोरशराबा हुआ त ो काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर कोतवाल शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों से काफी पूछताछ की लेकिन कोई कुछ जानकारी नहीं दे सका। लोग खुद हैरत में थे कि इतने व्यस्त इलाके में कोई चोर कैसे इतनी आसानी से शीशा तोड़कर जेवर भरा बैग ले गया। कोतवाल ने बताया कि जांच में पता चला है कि कोई महिला चोर कार का शीशा तोड़ने के बाद जेवर भरा बैग लेकर टेंपो में बैठकर भाग निकली।