{"_id":"570bfb0b4f1c1bdb4a4a6b97","slug":"blatantly-ran-and-picked-up-the-chain-snatching","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोर मचाते हुए दौड़ पड़ी और धर लिया चेन छीनने वाली को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोर मचाते हुए दौड़ पड़ी और धर लिया चेन छीनने वाली को
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में सफर कर रही महिला ने गजब की हिम्मत दिखाकर चेन छीनकर भाग रही चोरनी को धर दबोचा। उसे सबक सिखाते हुए भीड़ की मदद से पीटा और थाने भी पहुंचा दिया। हालांकि भीड़ का फायदा उठाकर चोरनी के साथ की दो महिलाएं भागने में सफल रहीं।
बरेली के लाल फाटक इलाके की रहने वाली माला देवी अपने रिश्तेदार रामचंद्र की बेटी के शादी में शामिल होने आईं थी। सोमवार दोपहर करीब साढे़ तीन बजे वह लालकुआं से बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई। वह सीट तलाश ही रही थी अचानक पीछे से आई एक महिला ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। माला देवी ने पीछे घूमकर देखा तो महिला चोर ट्रेन से उतरकर अपने दो साथियों के साथ रेलवे स्टेशन की ओर भागने लगी। माला देवी ने शोर मचाया और चोरनी का पीछा कर दिया। चीखने और दौड़ने पर यात्री भी माला देवी के साथ दौड़ने लगे। करीब 50 मीटर दौड़ाने के बाद गेट से पहले ही महिला चोर को पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया। पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करती रही। कभी अपना घर शाहजहांपुर तो कभी नवाबगंज बताती रही। पुलिस ने मामले की जानकारी भोजीपुरा जीआरपी को दे दी है। अब जीआरपी पुलिस उससे पूछताछ करेगी।
बता दें कि लंबे समय से ट्रेनों में चेन स्नेचिंग के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस का मानना है कि कोई बड़ा गैंग काम रहा है।