{"_id":"58c998d34f1c1b4f7d32a75b","slug":"bjp-speaks-kidnapped-kidnapping-filed-lawsuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई बोले, छात्रा का हुआ अपहरण, दर्ज करो मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाके की रहने वाली 12वीं की छात्रा दस दिन से लापता है। पुलिस उसकी गुमशुदगी दर्ज करने के अलावा कुछ नहीं कर पाई है। बुधवार को लड़की के गुस्साए परिवारवाले भाजपाइयों के साथ थाने पहुंच गए। इंस्पेक्टर के न मिलने पर एसएसआई को घेरकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इन लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक पर लड़की के अपहरण का आरोप लगाया है।थाने में हंगामे के दौरान एसएसआई विजयपाल सिंह पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने का दबाव बना तो उन्होंने समझाने का प्रयास किया। वहीं, परिवारवालों ने कहा कि उनकी 23 वर्षीय बेटी कोचिंग के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद से वह लापता है। दूसरे समुदाय का 25 वर्षीय युवक ही उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया है। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। एसएसआई ने बताया कि युवक की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में इंस्पेक्टर ने कहा कि सीओ से बात करने के बाद ही रिपोर्ट लिखने के मामले में फैसला लिया जाएगा। इस दौरान छात्रा के परिवारवालों के साथ भाजपा नेता अजय जायसवाल, सरदार सतनाम सिंह संधू और अन्य लोग मौजूद रहे। चेतावनी दी कि बृहस्पतिवार तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो थाने पर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।