फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bikwane case of wine from the kids , dig grave

बच्चों से शराब बिकवाने का मामला, डीआईजी गंभीर

Sat, 02 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 02 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bikwane case of wine from the kids , dig grave
शराब पकड़ी
आंवला के गांव डरूआपुर में स्कूली बच्चों को शराब पिलाकर शराब के पाउच बिकवाने का खुलासा होने पर डीआईजी ने पूरे जिले में इस तरह की घटनाओं को रोकने के आदेश एसएसपी को दिए है। डीआईजी आशुतोष कुमार का मानना है कि आंवला ही नहीं जिले के चौबारी, बभिया और कटरी के गांवों में पाउच केे जरिए शराब की बिक्री कराई जा रही हैं। कहीं पर बच्चों को माध्यम बनाया जाता है तो कहीं महिलाओं को। आंवला के मामले में तस्कर के खिलाफ कार्रवाई न करने पर थाना प्रभारी के खिलाफ सीओ आंवला को जांच सौंप दी है। 
विज्ञापन

इस मामले में उच्च अधिकारियों का कड़ा रुख देखते हुए थाना प्रभारी ने शराब तस्कर के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर घायल का मेडिकल करवा दिया है। इस घटनाक्रम के बाद शराब तस्कर घर मे ताला डालकर परिवार सहित फ रार हो गया। गांव की ही लीलावती, मीना व रामवती ने गांव के दबंग राजपाल पर जबरदस्ती उनके ना बालिग बच्चों को लालच देकर अवैध शराब के पाउच बिकवाने का आरोप लगाया था। इस जानकारी के मिलने पर तस्कर बृहस्पतिवार की शाम को ही भाग गया। घर में रह रही पत्नी भी बेटी पायल को स्कूल से बुलाकर घर से चली गई। कोतवाल बृजराज सिंह ने बताया कि तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन


रामगंगा खादर में शराब बनाने की भट्टियां नष्ट
बरेली। आबकारी विभाग ने अवैध और कच्ची शराब के खिलाफ अचानक अभियान चलाकर तीन चलती भट्टियों पकड़ी। इस मौके पर तीन लोगों के साथ 65 लीटर शराब और दस हजार लीटर लहन बरामद हुआ। सहायक आयुक्त एमएल द्विवेदी के नेतृत्व में गांव खुजवाई और मुरावपुरा में चले छापा अभियान में निरीक्षक संजीव तिवारी और अरविंद मिश्रा, सुनील सिंह, संजय पांडे, धर्मेंद्र कुमार आदि ने तीन लोग भट्टियां चलाते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed