फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bender took the life of the wife beating

शराबी ने पीटकर पत्नी की जान ले ली

Sat, 20 Aug 2016 01:21 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 20 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bender took the life of the wife beating
बदहवास म‌िहहिला
ब्राह्मपुर गांव में नशे में धुत एक युवक ने अपने जीजा की मदद से पत्नी को लात और घूंसों से पीटकर मार डाला। महिला के मायके वालों ने दोनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

हाफिजगंज के नरई नौवालनगला गांव के हरीराम सागर ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले उन्होंने अपनी बेटी गीता देवी (25) की शादी भुता के ब्राह्मपुर गांव के महावीर (28) से की थी। उनका आरोप है कि ससुराल वाले बाइक और सोने की चेन लाने के लिए बेटी पर दबाव बना रहे थे। कई बार मारपीट से परेशान बेटी ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद पंचायत में हुए फैसले के बाद उसकी विदाई कराई गई। हरीराम के अनुसार रक्षा बंधन पर महावीर अपनी पत्नी गीता देवी को तो मायके नहीं लाया बल्कि खुद चला आया। उसने फिर बाइक और चेन की मांग कर दी। यह भी कहा कि अब उनकी बेटी को साथ नहीं रखेगा। किसी तरह उसे समझाकर वापस भेजा गया। उनका कहना था कि पड़ोसियों ने गीता की मौत की सूचना फोन पर दी तो उनके होश उड़ गए। गांव पहुंचे तो गीता का शव पड़ा था। पति गायब था। सास रेशमा से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को महावीर शराब पीकर घर आया था और पत्नी से मारपीट करने लगा। गीता ने इसका विरोध किया। उसने भी ऐसा न करने को कहा मगर उसके सिर में खून सवार था। उसने गीता को लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हरीराम ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद मजिस्ट्रेट संदीप श्रीवास्तव की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने महावीर और उसके जीजा रमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार शाम महावीर को गिरफ्तार कर लिया गया।  गीता देवी की एक लड़की और एक बेटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed