फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA's equivocal answer to the mayor's Hospital

मेयर के अस्पताल पर बीडीए का गोलमोल जवाब

Mon, 19 Dec 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 19 Dec 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
BDA's equivocal answer to the mayor's Hospital
BDA's equivocal answer to the mayor's Hospital - फोटो : बरेली, अमर उजाला
रामपुर गार्डन स्थित मेयर डॉ. आईएस तोमर के अस्पताल पर बीडीए ने गोलमोल जवाब दिया है। शहर की कारोबारी डॉ. अनुपमा राघव ने अस्पताल पर सवाल उठाया था। उनका कहना है कि रामपुर गार्डन के आवासीय इलाके में नर्सिग होम कैसे चल रहा है। यह भी आ्रोप है कि अस्पताल में जेनरेटर चलता है, जिसके कारण आसपास के इलाके में ध्वनि और वायु प्रदूषण हो रहा है।
विज्ञापन

डॉ. अनुपमा राघव ने रामपुर गार्डन में संचालित धनवंतरि तोमर अस्पताल पर आपत्ति जताते हुए मंडलायुक्त और बीडीए से शिकायत की थी। मेयर डॉ. आईएस तोमर पर आरोप है कि अस्पताल की बिल्डिंग मानचित्र संख्या 123/91 आवासीय भू उपयोग के लिए स्वीकृत कराई थी लेकिन इसका निर्माण स्वीकृत मानचित्र के विपरीत कराया गया है। अस्पताल ने पार्किंग स्थल और जनरेटर रूम लगाकर नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। ये बरेली महायोजना के भू उपयोग के विपरीत भी है। यही नहीं, डॉ. तोमर ने बीडीए से अस्पताल का निर्माण पूरा करने का प्रमाण पत्र भी बीडीए से नहीं लिया। यह भी आरोप है कि रामपुर गार्डन बरेली महायोजना में पूर्णतया आवासीय भूउपयोग में है। इस इलाके में क्लीनिक, अस्पताल और व्यावसायिक भवन के निर्माण नहीं किए जा सकते।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने अस्पताल के ध्वस्तीकरण के आदेश पारित करने की भी मांग की थी। मंडलायुक्त के आदेश पर बीडीए ने अस्पताल का निरीक्षण किया। बीडीए ने अपनी जांच आख्या में शिकायत का गोलमोल जवाब दिया है। जांच अधिकारी ने कहा कि अस्पताल के बाहर पार्किंग की जगह छोड़ते हुए भू उपयोग में 12 मीटर चौड़ी सड़क छोड़ी गई है। भू उपयोग को किसी भी तरह बदलने का प्रयास नहीं किया जा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीए ने अस्पताल से जवाब मांगा 
अभिलेख में स्वीकृत मानचित्र आवासीय नर्सिंग होम के रूप में स्वीकृत है जो कि निरीक्षण आख्या के अनुसार भी स्वीकृत किया जा सकता है। बीडीए ने धनवंतरि अस्पताल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
-अजय कुमार, डिप्टी सेक्रेटरी, बीडीए 

मैं अभी विदेश से लौटा हूं। एयरपोर्ट पर हूं। अस्पताल की शिकायत पर सोमवार को अपना पक्ष विस्तार से रखूंगा। 
-डॉ. आईएस तोमर, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed