फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College Chhatraneta has clashed with the principal, suspended

बरेली कालेज में प्राचार्य से भिड़ गया छात्रनेता, सस्पेंड

Sat, 19 Nov 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 19 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College Chhatraneta has clashed with the principal, suspended
बरेली कॉलेज में एक छात्रनेता बाइक लेकर परिसर में घुस गया। प्राचार्य ने टोका तो उनसे उलझ गया और नोकझोंक शुरू हो गई। प्राचार्य ने उसको तत्काल निलंबित कर दिया। सोमवार को छात्रनेता की शिकायत डीएम से भी की जाएगी। 
विज्ञापन

एलएलबी पांचवें सेमेस्टर का छात्र सुमित सैनी शुक्रवार को बाइक लेकर कालेज पहुंचा था जबकि कालेज में छात्रों को बाइक ले जाने की अनुमति नहीं है। बैरियर के पास प्राचार्य की गाड़ी देखकर वह कॉलेज के खेल मैदान की तरफ आ गया। प्राचार्य उसको तलाश करते हुए खेल मैदान के पास पहुंच गए। छात्रनेता से बाइक बाहर ले जाने को कहा। इसपर वह प्राचार्य से भिड़ गया। कहने लगा कि छात्रों के वाहन रोकने हैं तो सभी के रोके जाएंगे। कुछ चहेतों को खुली आजादी मिली हुई। इसी बात को लेकर काफी नोकझोंक हो गई। प्राचार्य ने उसी वक्त सुमित को अग्रिम आदेशों तक निलंबित कर दिया और कहा कि अभिभावकों के आने पर ही उसको कॉलेज में एंट्री दी जाएगी। 
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में मना करने के बावजूद  सुमित बाइक लेकर आया। जब उससे बात की तो छात्र ने असभ्य भाषा में बात की। छात्र की पहले भी शिकायतें आ चुकी हैं। छात्र को अग्रिम आदेशों तक निलंबित कर दिया है। सोमवार को डीएम से भी इस बारे में बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सोमेश यादव, प्राचार्य

केवल चार लोगों के ही वाहन जाएंगे कॉलेज
छात्रनेता के निलंबन के बाद प्राचार्य ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि कॉलेज परिसर में शिक्षक, कर्मचारी, शोध छात्र और कॉलेज में कार्य करने वालों के ही वाहन परिसर में आ सकते हैं। बाकी के वाहन स्टैंड पर ही खड़े होंगे। अगर वाहन आते हैं तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कॉलेज के माहौल को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed