{"_id":"573cca524f1c1b644eac8edf","slug":"against-muhammad-writing-poetry-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद साहब के खिलाफ कविता लिखने पर विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहम्मद साहब के खिलाफ कविता लिखने पर विरोध
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 19 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइट वाट्सएप पर रसूले पाक की तौहीन करते हुए एक व्यक्ति ने कविता शेयर की है। इसमें अजान, नमाज, कुरान और रसूले पाक की तौहीन की गई। इस मुद्दे पर रजा एक्शन कमेटी ने आगे बढ़ते हुए डीआईजी आशुतोष कुमार से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इस हरकत की वजह से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में कार्रवाई की जाए ताकि अमन बरकरार रहे। साथ ही एफआईआर की भी मांग की। इस पर डीआईजी ने थाना प्रेमनगर में सय्यद शारिक अली की ओर से मुकदमा कायम करने के आदेश दिए हैं। कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी के नेतृत्व में डीआईजी से मिले प्रतिनिधिमंडल में उस्मान रजा खां, हाफिज इमरान रजा बरकाती, रेहान अहसन बरकाती, पम्मी खां वारसी, मौलाना उमर रजा, मौलाना फहीम अख्तर, मौलाना सलीम खां सहित बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन