{"_id":"5a733d504f1c1ba4268b7dcb","slug":"adrm-finds-overrating-in-stalls-at-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर एडीआरएम ने पकड़ी स्टॉल्स पर ओवररेटिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंक्शन पर एडीआरएम ने पकड़ी स्टॉल्स पर ओवररेटिंग
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 01 Feb 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
ADRM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम शरद श्रीवास्तव रेलवे की 72 घंटे की एंटी करप्शन ड्राइव के सिलसिले में गुरुवार को जंक्शन पहुंचे थे। जंक्शन के प्लेटफार्म पर लगे फूड स्टाल पर उन्होंने ओवररेटिंग पकड़ने के बाद स्टाफ से रिपोर्ट बनाने के लिए कहा। उन्होंने बुक स्टॉल पर रेट लिस्ट देखकर दुकानदार से पूछताछ की। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में वेंडरों के मेडिकल में अवैध वसूली के खेल के मामले में एडीआरएम ने बताया कि सिर्फ बाबू अनिल चंद्रा पर ही नहीं, बल्कि महिला स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी विभागीय जांच होगी। बृहस्पतिवार को एडीआरएम सियालदाह एक्सप्रेस से यहां पहुंचे थे। उन्होेंने बताया कि रेलवे ने 72 घंटे की एंटी करप्शन ड्राइव छेड़ी है। उन्होंने जंक्शन डायरेक्टर मनोज कुमार मीना को निर्देश दिया कि जंक्शन के बाहर टिकट बेचने वालों के पास डमी ग्राहक भेजकर तय दाम से अधिक होने वाली वसूली का पता किया जाए।
यात्रियों को भी जागरूक किया जाए कि करप्शन का पता चलने पर टीटीई या स्टेशन अधीक्षक से शिकायत पुस्तिका लेकर शिकायत दर्ज करें। उन्होंने बताया कि वह स्टेशनों पर जाकर यात्रियों से भी बात कर रहे हैं। एडीआरएम ने जंक्शन परिसर का निरीक्षण भी किया। स्टेशन अधीक्षक ओपी मीना को सफाई व्यवस्था के बारे में हिदायत दी। हालांकि इस दौरान जंक्शन पर चर्चा रही कि सिर्फ 72 घंटे की ड्राइव में रेलवे में गहरे तक जड़ें जमा चुका करप्शन कैसे खत्म होगा।