फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

दुकान में घुसी बोलेरो, सिपाही समेत पांच जख्मी

Sun, 30 Nov 2014 07:50 PM IST
फरीदपुर (बरेली)
फरीदपुर (बरेली) Updated Sun, 30 Nov 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
accident
स्टेशन रोड पर शनिवार की शाम एक बोलेरो अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। इससे एक सिपाही समेत पंाच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर शनिवार की शाम करीब छह बजे बोलेरो का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर शर्मा राजकमल पेंटर की दुकान में घुस गई। इसमें कोतवाली के सिपाही राहुल चौहान जख्मी हो गए। इसके अलावा मोहल्ला बक्सरिया के रिंकू, दाताराम शर्मा और राजा बाबू तथा मोहल्ला कानूनगोयान के इमरान गाड़ी में दब गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे दुकानदारों और मोहल्ले के लोगों ने बुलेरो उठाकर घायलों को निकाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से दाताराम, इमरान और रिंकू को गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ मनोज पांडेय और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed