{"_id":"2903f55c8c60280136863058fbacc1d9","slug":"accident-hindi-news-164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरगंज के एसडीएम की जीप दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीरगंज के एसडीएम की जीप दुर्घटनाग्रस्त
बरेली
Updated Sat, 11 Apr 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम कुंवर पंकज की सरकारी जीप शुक्रवार शाम सड़क पर खोदे गए गड्ढे में फंस गई। हादसे में नायब तहसीलदार अवधेश कुमार और होमगार्ड ओमप्रकाश घायल हो गए। दोनों को बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसडीएम प्रमुख सचिव के दौरे के बाद एसडीएम की जीप रम्पुरा किसानान से लौट रही थी। हालांकि जीप में एसडीएम नहीं थे। गांव के बाहर निकलते ही सिंचाई के लिए खोदी गई सड़क के बड़े गड्ढे में अचानक जीप पहिया फंस गया। झटका लगने से गाड़ी में ले जाया जा रहा टेबल का शीशा टूट गया। शीशा पकड़कर बीच की सीट पर बैठा होमगार्ड ओमप्रकाश और ड्राइवर रमेश चंद्र की बगल की सीट पर बैठे नायब तहसीलदार अवधेश कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि दूसरे होमगार्ड, एसडीएम के अर्दली ओमपाल और दफ्तरी वहीद बाल-बाल बच गए। मीरगंज पहुंचकर तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह ने दोनों घायलों को बरेली के प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती करा दिया है। नायब तहसीलदार के सिर में सात टांके लगे हैं। कई प्रशासनिक अधिकारियों और शुभचिंतकों ने देर रात अस्पताल पहुंचकर इनका हालचाल जाना।