फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Abused alcoholic father ate poison

शराबी पिता ने गाली दी तो जहर खा लिया

Thu, 19 May 2016 01:19 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 19 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब के लिए बदनाम बुखारपुरा गांव में एक बेटी ने अपने शराबी पिता की हरकतों से परेशान होकर जान दे दी। शराब पीकर पूरे घर में बखेड़ा कर गाली गलौच करने पर बेटी ने जहर खा लिया। उसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया मगर बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात की है। बताया जा रहा है कि गांव का एक व्यक्ति शराब पीकर घर पहुंचा था। वह गाली गलौच कर रहा था। घर में जवान एक बेटी और दो बेटों ने उसे ऐसा न करने को कहा तो वह आगबबूला हो गया। बच्चों को ही गाली देने लगा। पत्नी ने इसका विरोध किया। 15 साल की बेटी इसे बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसने उसी समय घर में रखा कीटनाशक खा लिया। उल्टी होने पर हालत बिगड़ी तो घर वाले परेशान हो गए। पड़ोसियों की मदद से उसे रात में ही प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बुखारपुरा में कच्ची शराब के कारोबार से कई घर बर्बाद हो गए हैं। पुरुष दिनभर शराब पीते हैं और मारपीट तक में उतारू हो जाते हैं। पुलिस जानकर भी अनजान बनी हुई है। पिछले दिनों यहां पर ही एक बालिका के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शराब की धड़ पकड़ हुई, लेकिन अब फिर कार्रवाई न होने से शराब का कारोबार चरम पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed