{"_id":"5cd878d5bdec22073d799507","slug":"91557690581-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर वारदात, दहशतजदा व्यापारियों ने बुलाई आपात बैठक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिर वारदात, दहशतजदा व्यापारियों ने बुलाई आपात बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। रामगंगा इलाके के अंगूरी गांव के पास दो दिन पहले ही एक सर्राफ को लूट लिए जाने की घटना के बाद अब क्योलड़िया में किराना व्यापारी पवन गुप्ता के लुट जाने की घटना से इलाके के व्यापारियों में दहशत फैल गई है। घटना का पता लगने के बाद व्यापारियों ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में वे लगातार घटनाओं को लेकर रणनीति तैयार करेंगे।
क्योलड़िया में रविवार को दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात को लेकर नगर के व्यापारियों में दहशत है। इसके चलते उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने सोमवार को एक आपात बैठक सियाराम मार्केट मेें बुलाई है। संजीव ने बताया कि इस घटना से व्यापारी भयभीत हैं। बैठक में वे लोग आगे की रणनीति तय करेंगे। उधर, पवन गुप्ता ने बताया कि लूट की घटना के बाद भाग रहे बदमाशों का उन्होंने कुछ दूर तक अपनी बाइक से पीछा किया लेकिन फिर भी उन तक नहीं पहुंच पाए। इसके बाद उन्होंने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर में एसएसपी मुनिराज जी., एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, सीओ जगमोहन सिंह बुुटोला और नवाबगंज, क्योलड़िया एवं हाफिजगंज के इंस्पेक्टर भी फोर्स लेकर पहुंच गए। बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। घटना की तहरीर पवन गुप्ता ने थाना क्योलड़िया में दी है। नवाबगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पवन गुप्ता को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सटीक जानकारी पर पीछे थे बदमाश
बदमाश क्योलड़िया से ही व्यापारी के पीछे लगे थे। व्यापारी जब पेमेंट लेने ठिरिया गांव गए तो बदमाश आगे निकल गए। इसके बाद रास्ते में उनका इंतजार करने लगे। जैसे ही वह सामने से गुजरे पीछे से आकर वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के मुताबिक बदमाशों को व्यापारी के बारे में पूरी जानकारी थी। किस दिन भुगतान लेने जाते हैं और किस समय तक लौटते है। ऐसे में आशंका यह भी है कि कोई व्यक्ति व्यापारी की पल-पल की लोकेशन बदमाशों को दे रहा था।
विज्ञापन
अपाचे वालों की पूरे जिले में हुई चेकिंग
क्योलड़िया में हुई लूट के बाद अपाचे बाइक की चेकिंग को लेकर वायरलेस पर मेसेज गूंज उठी। कुछ ही देर में पूरे जिले में जगह-जगह चेकिंग शुरू हो गई। खासतौर पर अपाचे बाइक की चेकिंग हुई लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
व्यापार मंडल ने बुलाई आपात बैठक
व्यापारी से पांच से छह लाख रुपये की लूट हुई है। सीओ, क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की टीमें घटना की जांच कर रही हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर बदमाशों को जेल भेजा जाएगा। - मुनिराज जी., एसएसपी