फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीएम योगी के खिलाफ गीत गा रहा था, दी तहरीर

सीएम योगी के खिलाफ गीत गा रहा था, दी तहरीर

Thu, 07 Feb 2019 06:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी के खिलाफ गीत गा रहा था, दी तहरीर
बरेली। बरेली कॉलेज के राजनैतिक पार्टियों से जुड़े छात्र नेता अब एकदूसरे की मुखालफत में खुलकर उतर आए हैं। सीएम योगी के विरोध में गीत गाने का आरोप लगाकर अब सत्तापक्ष की राजनीति से जुड़े छात्र नेता ने बारादरी थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने श्यामगंज चौकी प्रभारी को मामले की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

भाजयुमो महानगर मंत्री बरेली कॉलेज के छात्र सुमित सैनी ने कॉलेज में ही बीए सेकेंड ईयर के छात्र विशाल अग्रवाल व उसके साथियों के खिलाफ इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिह को तहरीर दी। बताया कि वह अपनी एलएलबी की डिग्री लेने कॉलेज गए थे। कॉलेज परिसर में ही विशाल अपने साथियों के संग सीएम के विरोध में गाने गा रहा था। उन्होंने विरोध किया तो ये लोग उनसे गालीगलौज व अभद्रता करने लगे। कहा कि उन पर फर्जी केस करा देंगे। सीएम के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की जाए। सुमित के साथ गौरव गुप्ता, ईशान सक्सेना व आकाश सक्सेना आदि छात्र नेता थे। वहीं, मंगलवार को इसी मामले में विशाल की ओर से बारादरी थाने के अलावा चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा से शिकायत की गई थी। विशाल के मुताबिक सुमित सैनी और रवि गोला ने उससे कहा था कि सपा के गीत गाए तो महंगा पड़ेगा। इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। तब चीफ प्रॉक्टर ने मामले की जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed