{"_id":"5bf9af20bdec224143673c99","slug":"91543089952-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ एक्सप्रेस और अलीगढ़ पैसेंजर में लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ एक्सप्रेस और अलीगढ़ पैसेंजर में लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जीआरपी ने अलीगढ़ पैसेंजर के महिला कोच में लूटपाट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें दो सगे भाई हैं। लुटेरों ने पीतांबरपुर के पास लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में लूटपाट करना भी स्वीकार किया है। पुलिस ने लूट की शिकार महिलाओं से बदमाशों की शिनाख्त भी कराई।
जीआरपी इंस्पेक्टर किशन अवतार ने शुक्रवार रात प्लेटफार्म पांच से अलीगढ़ पैसेंजर के महिला कोच में लूट करने के आरोपी इंदिरापरम, सुभाषनगर निवासी लखन गुप्ता और उसकेे भाई रजत गुप्ता तथा बीडीए कॉलोनी, सुभाषनगर के भोला को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 2250 रुपये, सोने की दो अंगूठी, चाकू और छह मोबाइल बरामद हुए हैं। रजत बीएससी पास है। सीओ डॉ. संतोष चंद्र दुबे ने बताया कि 22 अक्टूबर को लखन गुप्ता, रजत गुप्ता और भोला बर्थ-डे मनाने के लिए बुआ के घर शाहजहांपुर गए थे। 23 अक्तूूबर को लौटते समय गलती से सद्भावना एक्सप्रेस में बैठ गए। सद्भावना चूंकि बरेली जंक्शन नहीं जाती है, लिहाजा तीनों ट्रेन से चंदौसी उतरे और फिर बरेली आने के लिए वहां खड़ी अलीगढ़-बरेली पैसेंजर के महिला कोच में चढ़ गए। कोच में करीब 18 महिलाएं और एक पुरुष यात्री था। रामगंगा स्टेशन से पहले लखन ने महिलाओं के जेवर उतरवाना शुरू कर दिए। महिलाओं ने शोर मचाया तो नकली तमंचा दिखाकर डरा दिया। रामगंगा स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर तीनों उतरकर भाग गए। पूछताछ में इन तीनों ने छह सितंबर को पीतांबरपुर के पास चंडीगढ़ एक्सप्रेस में लूटपाट करने की घटना भी स्वीकारी।
भोला की बहन ने सराफ से चेक कराए थे जेवर
लूटपाट के बाद भोला ने एक अंगूठी अपनी बहन को दी। उसकी बहन से सुनार को दिखाई तो पता चला कि उसमें पीतल की मात्रा अधिक है। बाद में बहन ने अंगूठी वापस कर दी, जबकि कुंडलों को पीतल का समझकर उसने मौके पर ही फेंक दिया। कुछ जेवर तीनों ने बेच दिए थे। अब जीआरपी सराफ की तलाश में जुट गई है।