{"_id":"599715f64f1c1b86558b48d3","slug":"91503073782-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ देवरनिया से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओ देवरनिया से स्पष्टीकरण तलब
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
बार-बार तलब किए जाने पर भी आख्या न भेजने को गंभीरता से लेते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुसुमलता राठौर ने थाना देवरनिया के थानाध्यक्ष को आदेश दिया है कि वह अपनी आख्या व स्पष्टीकरण 19 अगस्त को देेना सुनिश्चित करें। क्यों न उनके खिलाफ कोर्ट के आदेश का अनुपालन न करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए। देवरनिया क्षेत्र के हत्या व लाश छिपाने के मामले में सरकार बनाम मुकेश के मामले में वाहन संख्या यूपी 25 एटी 4303 को रिलीज कराने को पंजीकृत स्वामी विनय कुमार जायसवाल ने प्रार्थनापत्र दिया था, जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थाना देवरनिया से आख्या तलब की, लेकिन तीन तिथियां गुजरने के बाद भी आख्या न भेजे जाने पर न्यायालय ने थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है।
पप्पू को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
बरेली।
थाना देवरनिया के ग्राम गुलड़िया मोहम्मद हुुसैन के मिश्रीलाल हत्याकांड में वांछित गांव के ही पप्पू को गिरफ्तार कर पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेेट के न्यायालय में पेश किया, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जिला जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि मिश्रीलाल श्रीवास्तव की हत्या के मामले में गत चार जून को प्रधान पुत्र चौधरी ललित सिंह, पप्पू, बेनीराम व एक अन्य के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें कहा गया था कि इन चारों ने शराब में जहर देकर मिश्रीलाल को पीट-पीटकर मार डाला था। लाश प्रधान के खेत में मिली थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर मृतक क ी पत्नी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में मिलीं। डीजीपी के हत्यारों को गिरफ्तार करने के आदेश के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर सात जुलाई को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित कई उच्चाधिकारियों को सात जुलाई को प्रार्थना पत्र भेजे थे। देवरनिया पुलिस ने एक अगस्त को ललित सिंह को गिरफ्तार कर जेला भेजा था। मृतक के भाई चेतराम के हत्यारों को गिरफ्तार करने की गुहार पर पप्पू को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया।