{"_id":"59679c104f1c1b52758b45a2","slug":"91499962384-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में डॉक्टर दंपति का नकदी से भरा बैग उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में डॉक्टर दंपति का नकदी से भरा बैग उड़ाया
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
बरेली।
ट्रेन में सफर के दौरान डॉक्टर दंपति का हैंड बैग कोई उचक्का चोरी कर ले गया। वह दिल्ली से आ रहे थे। बैग में नकदी के अलावा मोबाइल भी था, जिसके चोरी होने से डॉक्टर दंपति परेशान हो गए। उन्होंने बरेली पहुंचकर जीआरपी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इज्जतनगर इलाके के कुर्मांचल नगर निवासी डॉ. हरिशंकर गंगाशील आयुर्वेद कॉलेज में प्राचार्य हैं और उनकी पत्नी बीना अग्रवाल इसी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। वह पिछले दिनों उज्जैन गए थे। बुधवार को उज्जैन से दिल्ली पहुंचे। यहां से ट्रेन बदलकर बरेली आने वाली अवध असम एक्सप्रेस के एसी-टू के ए-वन कोच में सीट नंबर 20, 24 पर सवार हुए। उन्होंने अपना सामान सीट के नीचे और आसपास रख लिया। ट्रेन चलने के बाद कोई उचक्का बीना अग्रवाल का हैंड बैग चोरी कर ले गया। उसमें आठ हजार रुपये, कागजात और मोबाइल थे। गुरुवार को उन्होंने जीआरपी थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।