फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रेन में डॉक्टर दंपति का नकदी से भरा बैग उड़ाया

ट्रेन में डॉक्टर दंपति का नकदी से भरा बैग उड़ाया

Fri, 14 Jul 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में डॉक्टर दंपति का नकदी से भरा बैग उड़ाया
क्राइम
बरेली।
विज्ञापन

ट्रेन में सफर के दौरान डॉक्टर दंपति का हैंड बैग कोई उचक्का चोरी कर ले गया। वह दिल्ली से आ रहे थे। बैग में नकदी के अलावा मोबाइल भी था, जिसके चोरी होने से डॉक्टर दंपति परेशान हो गए। उन्होंने बरेली पहुंचकर जीआरपी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इज्जतनगर इलाके के कुर्मांचल नगर निवासी डॉ. हरिशंकर गंगाशील आयुर्वेद कॉलेज में प्राचार्य हैं और उनकी पत्नी बीना अग्रवाल इसी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। वह पिछले दिनों उज्जैन गए थे। बुधवार को उज्जैन से दिल्ली पहुंचे। यहां से ट्रेन बदलकर बरेली आने वाली अवध असम एक्सप्रेस के एसी-टू के ए-वन कोच में सीट नंबर 20, 24 पर सवार हुए। उन्होंने अपना सामान सीट के नीचे और आसपास रख लिया। ट्रेन चलने के बाद कोई उचक्का बीना अग्रवाल का हैंड बैग चोरी कर ले गया। उसमें आठ हजार रुपये, कागजात और मोबाइल थे। गुरुवार को उन्होंने जीआरपी थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed