फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अफसरों ने बर्खास्त सिपाही से खाली कराया सरकारी क्वार्टर

अफसरों ने बर्खास्त सिपाही से खाली कराया सरकारी क्वार्टर

Wed, 06 Feb 2019 01:40 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
अफसरों ने बर्खास्त सिपाही से खाली कराया सरकारी क्वार्टर
बरेली। सरकारी आवासों पर कब्जा जमाए पुलिसकर्मियों पर सख्ती शुरू हो गई है। थाना किला में मंगलवार को अफसरों एक बर्खास्त सिपाही से सरकारी आवास खाली कराया गया। इस दौरान मकान में रह रही बर्खास्त सिपाही की प्रेमिका अफसरों के सामने अड़ गई लेकिन उसे हड़काने के बाद घर से सारा सामान निकालकर दरवाजे पर ताला लगा दिया गया।
विज्ञापन

थाना किला के इस क्वार्टर पर बर्खास्त सिपाही यशवीर का कब्जा था। कुछ समय पहले उसकी पत्नी ने शिकायत की थी कि उसने उसे तलाक दिए बगैर किसी और औरत को घर में रख लिया है। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर यशवीर को बर्खास्त कर दिया गया था। फिर भी उसने सरकारी क्वार्टर नहीं छोड़ा था। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सेकेंड और इंस्पेक्टर कोतवाली फोर्स के साथ क्वार्टर खाली कराने पहुंचे। अफसरों ने सिपाहियों से उसका सामान बाहर निकालने को कहा तो घर में मौजूद उसकी प्रेमिका अड़ गई। सीओ सीमा यादव की सख्ती के बाद उसके तेवर नरम पड़े। इसके बाद घर का सारा सामान बाहर निकालने के बाद इंस्पेक्टर ने दरवाजे पर अपना ताला लगा दिया। बता दें कि पिछले दिनों सरकारी आवासों पर कब्जा जमाए बैठे 106 पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सिर्फ कोतवाली में ही 72 पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किए गए थे। सीओ ने बताया कि बर्खास्त सिपाही को कई नोटिस जारी हो चुके थे, लेकिन फिर भी वह आवास खाली नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed