{"_id":"5c06b4cbbdec22418130b306","slug":"71543943371-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार सप्लायर पर किला पुलिस की रहमदिली पर बैठी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार सप्लायर पर किला पुलिस की रहमदिली पर बैठी जांच
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के देसी हथियारों की बरेली में तस्करी करने वाले दो बदमाशों पर किला पुलिस की मेहरबानी सामने आने के बाद एडीजी प्रेम प्रकाश ने सीओ द्वितीय सीमा यादव को जांच सौंपी है। किला पुलिस ने देसी हथियारों की तस्करी के बजाय देसी रिवाल्वर बरामद दिखाकर आरोपियों को हल्की धारा में जेल भेजा था। यह भी सामने आया था कि पकड़े गए कुछ आठ लोगों में सिर्फ दो पर ही कार्रवाई हुई। बाकी नाम रकम लेकर हटा दिए गए। सीओ द्वितीय ने बताया कि उनके पास जांच आई नहीं है, लेकिन उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
किला पुलिस ने 29 नवंबर को बिहार के बने देसी रिवाल्वर के साथ एक ट्रक ड्राइवर फैजान निवासी जखीरा और उसके साथी हारुन को पकड़ने की बात कही गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब आठ लोगों को देसी हथियारों की तस्करी के शक में पकड़ा गया। जिसका सरगना फैजान को बताया गया। किला पुलिस ने बड़े गैंग के खुलासे का दावा करते हुए इन्हें पकड़ा, लेकिन फिर अचानक दो देसी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेजा। जिसका फायदा आरोपियों को मिला और उन्हें जमानत भी मिल गई। मीडिया में मामला उछलने के बाद एडीजी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी किए।