फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रिपोर्ट वापस न लेने पर ससुरालियों ने की मारपीट

रिपोर्ट वापस न लेने पर ससुरालियों ने की मारपीट

Fri, 03 May 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट वापस न लेने पर ससुरालियों ने की मारपीट
बरेली। दहेज उत्पीड़न की शिकायत वापस न लेने पर एक विवाहिता पर उसके ससुरालियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। विवाहिता के भाई के मुताबिक आरोपियों ने उन्हें अगवा करने की भी कोशिश की। भाई ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

बारादरी मोहल्ला कटरा चांद खां निवासी उपासना ने जनवरी में अपने पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि ससुराली दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मारपीट करते थे। जनवरी में पति ने उन्हें जहर पिलाकर मारने की कोशिश की थी। उपासना के मुताबिक ससुराली लगातार उन पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाते हैं। बताया कि बुधवार को उनका पति व अन्य ससुराली जबरन घर में घुस आए और गोली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने लगे। आरोप है कि घर में अकेला पाकर वह उन्हें अगवा करके ले जाने की कोशिश करने लगे। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए तो आरोपी पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed