फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   साहब! बच्चों को बाहर निकालकर दबंगों ने मदरसे में ताले डाल दिए हैं

साहब! बच्चों को बाहर निकालकर दबंगों ने मदरसे में ताले डाल दिए हैं

Fri, 26 Apr 2019 06:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
साहब! बच्चों को बाहर निकालकर दबंगों ने मदरसे में ताले डाल दिए हैं
बरेली। नवाबगंज में मदरसा चलाने वाले एक मौलाना बृहस्पतिवार को 12 बच्चों को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे और दबंगों पर मदरसे पर कब्जा करने के आरोप लगाए। मूल रूप से बिहार के रहने वाले मौलाना शिकायत करने पहुंचे तो सब अधिकारी जा चुके थे। शिकायत प्रकोष्ठ में पत्र देकर उन्होंने बच्चों को पीटने की भी बात कही।
विज्ञापन

गांव रिछोला किफायतुल्ला स्थित मस्जिद के इमाम मुश्ताक का कहना था कि वह बिहार में किशनगंज के गांव सिघिंया के निवासी हैं। रिछौला में एक मदरसा चलाते हैं जो मान्यता प्राप्त है। मदरसे में किशनगंज के ही 12 बच्चों का नामांकन है। मुश्ताक ने बताया कि मुस्लिम वर्ग के ही कुछ प्रभावशाली लोग उन्हें लगातार धमका रहे हैं। बुधवार शाम कुछ दबंगों ने मदरसे में आकर बच्चों के साथ मारपीट की। उन्हें जबरन निकाल दिया और ताले डालकर मदरसा बंद कर गए। मुश्ताक ने बताया कि तभी से बच्चे गांव वालों के घर में ठहरे हुए हैं। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह और रिछौला चौकी प्रभारी जयपाल सिंह से इन आरोपों के बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने भी जानकारी से अनभिज्ञता जताई। हालांकि उन्होंने इस मामले में जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed