फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कार न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को निकाला

कार न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को निकाला

Sat, 09 Mar 2019 02:32 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
कार न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को निकाला
बरेली। शादी में 25 लाख रुपये खर्च करने के बाद ससुरालियों का लालच कम नहीं हुआ। वह कम दहेज लाने पर आए दिन प्रताड़ित करके मारपीट करने लगे। उन्होंने विवाहिता को जान से मारने की धमकी देते हुए निकाल दिया। विवाहिता ने थाना इज्जतनगर में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कर्मचारी नगर की आशीष प्रिया की शादी बदायूं के गिरीश कुमार से दो फरवरी 2015 को हुई थी। उसने बताया कि शादी में उसके पिता ने 25 लाख रुपये अधिक खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराली संतुष्ट नहीं थे। वह कार और 15 लाख रुपये लाने को लेकर आए दिन मारपीट करते थे। कुछ दिन पहले गिरीश ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया। आशीष प्रिया ने थाना इज्जतनगर में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed