फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पाताराम की हत्या के आरोपी जट्टा-बंटू ने किया कोर्ट में सरेंडर

पाताराम की हत्या के आरोपी जट्टा-बंटू ने किया कोर्ट में सरेंडर

Sat, 09 Feb 2019 01:28 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
पाताराम की हत्या के आरोपी जट्टा-बंटू ने किया कोर्ट में सरेंडर
बरेली। हिस्ट्रीशीटर पाताराम की हत्या में आरोपी छह में से दो मुख्य आरोपी जट्टा और बंटू ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस अब उनका बयान और रिमांड लेने की अर्जी देगी।
विज्ञापन

विवेक जाट उर्फ जट्टा और भूपेंद्र यादव उर्फ बंटू ने गुरुवार दोपहर सीजेएम के समक्ष हाजिरी दी। वकील के साथ पहुंचे दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके खिलाफ पाताराम की हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस उनके परिवार को परेशान कर रही है। वह भी जान बचाने को भाग गए थे। उन्होंने यह घटना नहीं की है, कोर्ट इसकी जांच करा ले। सीजेएम ने दोनों को जेल भेजने का आदेश कर दिया। कोर्ट के बाहर दोनों ने बताया कि इससे पहले भी वे कोर्ट में हाजिर होने के लिए कोशिश कर चुके हैं पर विरोधियों के डर और बाहर पुलिस के जमाव से वह कोर्ट तक नहीं पहुंच पा रहे थे। उनके साथ उनके माता पिता और अन्य ने बताया कि उनका हत्या से कोई लेनादेना नहीं है। एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। पाताराम की मौत से गुस्साए एक जनप्रतिनिधि ने लोगों से चुनाव के बाद उनके परिवार को तबाह करने की बात कही है।
विज्ञापन


दोनों के पिता रिटायर्ड फौजी
जट्टा और बंटू के पिता रिटायर्ड फौजी हैं तो परिवार के अन्य भाई-बहन भी पढ़े लिखे हैं। घरवालों के मुताबिक जट्टा बरेली कॉलेज में बीकॉम फाइनल का छात्र है तो बंटू ने पिछले साल राजकीय जीटीआई से मैकेनिकल ट्रेड में 85 फीसदी नंबर के साथ डिप्लोमा पास किया है और अब बरेली कॉलेज से बीएससी कर रहा है। बंटू की बहन ने बताया कि भाई तेज दिमाग का है। हमउम्र लड़कों के साथ मामूली झगड़े करता रहा है पर किसी की हत्या जैसा काम नहीं कर सकता। उसे जबरन फंसाया है। वह लोग सच सामने लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed