{"_id":"5c350259bdec2256d14f4bef","slug":"61546977881-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रियल जांच होगी, मानवाधिकार आयोग को भेजी जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजिस्ट्रियल जांच होगी, मानवाधिकार आयोग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अहलादपुर मुठभेड़ के बाद एसएसपी की ओर से रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है जिसे डीएम कार्यालय के साथ मानवाधिकार आयोग को भी भेजा जाएगा। इसी के बाद मजिस्ट्रीयल जांच शुरू होगी। मुठभेड़ की रिपोर्ट शासन और डीजीपी कार्यालय को भी भेजी गई है।
फील्ड यूनिट ने लिया बदमाशों का हैंड वॉश
पोस्टमार्टम से पहले बदमाशों के हैंड वॉश के सैंपल फील्ड यूनिट ने लिए हैं। उनके फोटोग्राफ को भी बतौर साक्ष्य लिया गया। मौके पर तलाशी के दौरान बदमाशों के तमंचे से चले .315 बोर के सात कारतूसों के खोखे मिले हैं जबकि कपड़े की बनी बेल्ट में दो जिंदा कारतूस लगे थे। तमंचों को फोरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
एनकाउंटर के बाद दफ्तरों में नहीं बैठे अफसर
अहलादपुर मुठभेड़ में मौजूद रहने वाले अफसरों में से तकरीबन सभी मंगलवार को अपने कार्यालयों में नहीं बैठे। एसपी सिटी कार्यालय में आने वाले फरियादी भी लौटते रहे। सीओ सर्किल सिटी कुलदीप कुमार, सीओ सर्किल तीन अशोक मीना भी अपने दफ्तर में नहीं दिखाई दिए। उधर, मौके से जिन चार बदमाशों को भागा हुआ बताया गया था, उन्हें पकड़ने के लिए मंगलवार को भी कोई प्रयास होता नहीं दिखाई दिया।