{"_id":"5c06b5aebdec224163422524","slug":"61543943598-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के विवाद में बस ड्राइवर ने की थी रिटायर्ड फौजी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने के विवाद में बस ड्राइवर ने की थी रिटायर्ड फौजी की हत्या
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेटेलाइट चौराहा के पास खटीमा (उधमसिंह नगर) के रिटायर्ड फौजी हरीश चंद्र की हत्या के आरोपी निजी बस ड्राइवर को बारादरी पुलिस ने 24 घंटे में ही दबोच लिया। पुलिस की कहानी के मुताबिक बस ड्राइवर सोमपाल ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हरीश चंद्र के सिर पर लट्ठे से कई वार किए थे। अत्यधिक रक्तस्राव से फौजी की मौत हो गई।
बकौल सोमवाल, घटना की रात सेटेलाइट के पास उसकी मुलाकात हरीश चंद्र से हुई। इसके बाद दोनों ने बस में बैठकर शराब पी। शराब हरीश चंद्र लाया था, इसलिए नशा चढ़ा तो वह सोमपाल को गालियां देने लगा और उससे शराब खरीदकर लाने को कहा। इसी विवाद के आवेश में बस के टायर के नीचे लगने वाले लकड़ी के लठ्ठे से सोमपाल ने हरीश चंद्र के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। लूटने के लिए सामान की तलाशी ली, लेकिन कोई कीमती चीज न मिलने पर फौजी के कपड़े तक उतार डाले। गुस्से में उसने हरीश चंद्र के गुप्तांग में लकड़ी भी डाल दी थी। इसके बाद फौजी को उसी हालत में छोड़कर वह नशे की हालत में पुराने रोडवेज चला गया। सोमपाल रात भर बसअड्डे पर ही पड़ा रहा। सुबह होने पर टेंपो पकड़कर ट्रांसपोर्टनगर चला गया। बारादरी पुलिस ने बिथरी चैनपुर के गांव मेहतरपुर करोड़ से उसकी गिरफ्तारी दिखाई है। ड्राइवर इसी गांव का रहने वाला है। वहीं सूत्रों का कहना है कि ड्राइवर ने खुद ही थाने आकर सरेंडर किया है। बुधवार को पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे की तैयारी में है।