फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चौबारी मेले तक हादसों से खुद बचिए

चौबारी मेले तक हादसों से खुद बचिए

Fri, 23 Nov 2018 02:56 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
चौबारी मेले तक हादसों से खुद बचिए
बरेली। लाल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के दौरान अस्तव्यस्त ट्रैफिक की वजह से दस दिन के ही अंदर यहां एक और महिला की जान चली गई। पुलिस-प्रशासन ने चौबारी मेले के बाद यहां रोडवेज बसों और चारपहिया वाहनों को भी बंद करने की बात कही है लेकिन तब तक हादसे न हों, इसके लिए कोई और इंतजाम नहीं किया है। बृहस्पतिवार को हुए हादसे के बाद जरूर ट्रैफिक पुलिस बुखारा मोड़ पर रोडवेज बसों को आईटीबीपी की तरफ मोड़ती नजर आईं। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद गंगवार ने बताया कि रोडवेज बसों के आवागमन पर आखिरी फैसला नहीं हो सका है। चौबारी मेले के बाद इनका आवागमन बंद होना है। उन्होंने बताया कि लाल फाटक पर दोनों रेलवे लाइनों के बीच गार्डर पड़ने के बाद छोटे वाहनों का आवागमन भी थम सकता है। ट्रकों का आवागमन बंद हैं। चनेहटी के लिए जाने वाले ट्रकों को भी अनुमति नहीं दी जा रही है। अब रेलवे ने रसुइया पर माल की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए रैंक लगाने की अनुमति दे दी है। इसलिए सभी ट्रकों का आवागमन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed